खेल

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए दोहरे खिताब अपने नाम कर लिए। उन्होंने बालिका अंडर-15 और अंडर-17 एकल के फाइनल में मेगन प्रकाश को शिकस्त दी।

उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर में आयोजित चैंपियनशिप में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। चैंपियनशिप में बालक अंडर-11 में अभिजय सिंह, बालिका अंडर-15 में सांची सिंह और बालक अंडर-17 में तथास्तु राय ने दोहरे खिताब जीते।

बालिका अंडर-15 एकल में शीर्ष वरीय आरनवी पाठक ने दूसरी वरीय मेगन प्रकाश को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में 14-16, 15-11, 15-8 से हराकर खिताब जीता। इसके बाद बालिका अंडर-17 एकल में भी आरनवी और मेगन आमने-सामने थी जिसमें शीर्ष वरीय आरनवी ने मेगन प्रकाश के खिलाफ 15-9, 15-8 से जीत दर्ज की।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, टूर्नामेंट की आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक आकाश अग्रवाल, लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष राममोहन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्णायक अजय कुमार, डॉ. अनुराग दीक्षित, अभिजीत यादव, मुकेश श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, नवीन पटेल, प्रीति सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

बालक अंडर-11 एकल में शीर्ष वरीय अभिजय सिंह ने दूसरी वरीय तेजस प्रताप सिंह को 6-15, 15-11, 15-10 से हराकर खिताब जीता। बालिका अंडर-11 एकल में शीर्ष वरीय किमाया सिंह ने अदिति झा को 15-12, 15-4 से हराया। बालक अंडर-11 युगल में अभिजय सिंह व तेजस प्रताप सिंह ने शिवम वर्मा व यशार्थ सिंह को 15-11, 11-15, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

बालक अंडर-15 एकल में सार्थक यादव ने जैसन आनंद को 18-16, 15-11 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। बालक अंडर-15 युगल में आश्वत मिश्रा व आयुष्मान वर्मा ने अन्वय मौर्या व श्रेयांश मिश्रा को 15-7, 15-11 से हराकर खिताब जीता।

बालिका अंडर-15 युगल में सांची सिंह व सारा अली ने अभिसारिका सिंह व सान्वी शुक्ला को 15-9, 15-6 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। अंडर-15 मिश्रित युगल में प्रीत राज व सांची सिंह ने अन्वय मौर्या व प्रशस्ति शर्मा को 15-12, 15-6 से हराया।

बालिका अंडर-13 एकल में शीर्ष वरीय सान्वी कुमार ने प्रशस्ति शर्मा को 15-5, 15-8 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-13 एकल में अक्षत शुक्ला ने सृजन यादव को 15-12, 15-6 से शिकस्त दी।

बालक अंडर-13 युगल में शिवांश सक्सेना व श्रेयांश मिश्रा ने आरव व गोपाल गुप्ता को 15-3, 15-7 से हराया। बालिका अंडर-13 युगल में शीर्ष वरीय अनायिका व प्रशस्ति शर्मा ने अंबिका झा व एकांशी सिंह को 15-6, 15-12 से हराकर खिताब जीता।

बालक अंडर-17 एकल में शीर्ष वरीय तथास्तु राय ने सार्थक यादव को 15-7, 15-6 से हराकर खिताब जीता। बालक अंडर-17 युगल में अरिंजय सिंह व लोनिबान पावे ने प्रीत राज व राघव श्रीवास्तव को 15-9, 16-14 से हराया। अंडर-17 मिश्रित युगल में तथास्तु राय व मेगन प्रकाश चैंपियन बने, जिन्होंने राघव श्रीवास्तव व सांची सिंह को 15-7, 15-12 से शिकस्त दी।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

57 minutes ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

2 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

4 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

6 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

7 hours ago

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

8 hours ago