इजरायल ने गाजा सिटी खाली करने का दिया आदेश
पहले से भुखमरी और बर्बादी के कगार पर खड़े फिलिस्तीनियों की स्थिति अब और त्रासद होने जा रही है. पिछले दो साल से जारी इजरायल-गाजा युद्ध में जहां पहले ही मानवीय संकट चल रहा था, अब इज़रायली सेना के एक आदेश ने उनके लिए स्थिति और गंभीर बना दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को इज़रायली सेना ने गाजा सिटी में रह रहे फिलिस्तीनियों को शहर खाली करने का आदेश दिया है. पहले से ही भुखमरी का सामना कर रहे लोगों के लिए यह आदेश एक और बड़े संकट की ओर इशारा कर रहा है.
मीडिया खबरों के अनुसार इजरायल ने गाजा सिटी की ऊंची-ऊंची इमारतों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जिससे कई बहुमंजिला इमारतें इस हमले में ढह चुकी हैं.
गाजा पट्टी के दक्षिण में जाने का आदेश
इज़रायली सेना के प्रवक्ता अविचेय अद्रेई ने शनिवार को फिलिस्तीनियों से गाजा पट्टी के दक्षिण की ओर जाने को कहा है. उन्होंने मुवासी और खान यूनिस के कुछ इलाकों को नया मानवीय क्षेत्र घोषित करते हुए नक्शा भी साझा किया. इसमें नासिर अस्पताल का क्षेत्र भी शामिल है, जिस पर बीते हफ्ते हमले में 22 लोग मारे गए थे.
कहां जायें फिलिस्तीनी ?
करीब दो साल से जारी इजरायल-हमास युद्ध की वजह से अधिकांश परिवार कई बार विस्थापित हो चुके हैं. उनका कहना है कि अब उनके पास कहीं जाने की जगह नहीं बची, क्योंकि इजरायल ने उन जगहों पर भी बमबारी की है जिन्हें पहले “मानवीय क्षेत्र” घोषित किया गया था.
सहायता संगठनों ने जताई चिंता
सहायता संगठनों का कहना है कि लोगों के बड़े पैमाने पर पलायन से मानवीय त्रासदी और विकराल हो जाएगी. सहायता समूहों ने यह भी बताया कि मुवासी और खान यूनिस में पहले से ही आश्रय, स्वच्छ पानी और भोजन की भारी कमी है.वहीं, खाद्य संकट को देखते हुए कुछ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने गाजा को अकालग्रस्त घोषित कर दिया है.
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र ने साफ किया है कि उसके कर्मचारी गाजा सिटी में बने रहेंगे ताकि इजरायली हमलों के बीच फंसे लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके.
हालांकि इज़रायल ने दावा किया है कि वह नए मानवीय क्षेत्र में अस्पताल, पानी की पाइपलाइन और खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था करेगा.
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…