राज्य

दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटा लेकिन जस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 20 हजार लोग अब भी राहत शिविरों में

दिल्ली में यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है. शनिवार को पुराना रेलवे पुल (लोहा पुल) पर जलस्तर 206.47 मीटर दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 207 मीटर से ऊपर था. हालांकि, यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है. रविवार सुबह तक इसमें और गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

राहत शिविरों में 20 हजार से ज्यादा लोग

यमुना के किनारे बसे सिविल लाइंस, मोनेस्ट्री मार्केट, कश्मीरी गेट आईएसबीटी, यमुना बाजार समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. यमुना पार के खादर क्षेत्र में पानी भरा होने के कारण हजारों लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं. फिलहाल 20 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. राहत शिविरों में साफ-सफाई, भोजन, पेयजल, दवाइयां और शौचालय जैसी सुविधाओं की चुनौती बनी हुई है. बिजली आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही है.

हथनी कुंड से कम हुआ पानी का प्रवाह

शनिवार सुबह हथनी कुंड बैराज से 50,629 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 1,17,260 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में कमी आने पर रविवार सुबह तक नालों के रेगुलेटर खोल दिए जाएंगे. इससे बेला रोड और हकीकत नगर जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है. हालांकि, यदि पहाड़ों पर मौसम खराब हुआ तो यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है.
अधिकारियों ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. घरों में पानी भरने पर मुख्य स्विच बंद करने और बिजली के खंभों व ट्रांसफार्मरों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

news desk

Recent Posts

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

5 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

5 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

6 hours ago

CCTV में कैद हुई पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग, बाइक सवार 3 बदमाशों ने दागी गोलियां

बरनाला में देर रात हुई वारदात, घर के गेट पर लगीं 7 से 8 गोलियां;…

8 hours ago

10 वर्षीय भार्गवी राय ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

लखनऊ। राजधानी की उभरती युवा निशानेबाज 10 वर्षीय भार्गवी राय ने निशानेबाजी के क्षेत्र में…

9 hours ago