Trending News

दिल्ली की राह पर नीतीश कुमार? बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई हलचल

पटना। बिहार में एक बार फिर सियासी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, नीतीश कुमार राज्य की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं, लेकिन अब वे दिल्ली की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में हैं। खबर है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही बिहार की सक्रिय राजनीति से दूरी बना सकते हैं और मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। बिहार के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, नीतीश कुमार जल्द इस्तीफा दे सकते हैं और उनके स्थान पर नए मुख्यमंत्री की तलाश भी तेज हो गई है।

अगर पिछले घटनाक्रम पर नजर डालें तो चुनाव से पहले ही बीजेपी अंदरखाने अपना मुख्यमंत्री बनाने की कोशिशों में लगी रही है। अब उसके पास यह मौका नजर आ रहा है। हालांकि, नियमों के अनुसार राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी नीतीश कुमार छह महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं, लेकिन यह भी चर्चा है कि बीजेपी जल्द ही अपना मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रख सकती है।

इस मुद्दे को लेकर सियासी हलकों में अटकलें तेज हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नया मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा, लेकिन वह चेहरा नीतीश कुमार की सहमति से तय किया जा सकता है। अब देखना होगा कि बीजेपी बिहार की सत्ता की कमान किसे सौंपती है।

news desk

Recent Posts

US-ईरान युद्ध से प्रभावित MSMEs को सरकार का सहारा… ₹2.5 लाख करोड़ की सॉवरेन गारंटी योजना, क्या ग्लास उद्योग की भट्टियां फिर जलेंगी?

नई दिल्ली/फिरोजाबाद, 8 अप्रैल 2026: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने मध्य…

27 minutes ago

Chennai Super Kings की चिंता बढ़ी: MS Dhoni की फिटनेस पर सस्पेंस, वापसी में और देरी के संकेत

नई दिल्ली। Indian Premier League 2026 के शुरुआती चरण में Chennai Super Kings के लिए…

1 hour ago

Galaxy यूजर्स के लिया चेतावनी! Samsung का वो सीक्रेट प्लान, जो जुलाई 2026 में बदल देगा आपके स्मार्टफोन की दुनिया

अगर आप भी अपनी चैटिंग के लिए सैमसंग की डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप के दीवाने हैं,…

1 hour ago

ट्रंप के ‘सीजफायर’ पर अमेरिका में घमासान: क्या ईरान के सामने हुआ ‘सरेंडर’? सीनेटर ने कहा- राष्ट्रपति पद के अयोग्य

वाशिंगटन। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा के बाद जहां एक…

2 hours ago

US-Iran Ceasefire: भारत ने किया स्वागत, बोला- बातचीत से ही संभव है शांति

नई दिल्ली। United States और Iran के बीच बढ़ते तनाव के बाद घोषित सीजफायर पर…

3 hours ago

असम में ‘3 गोगोई फैक्टर’ पर टिका चुनाव! अपर असम में कांग्रेस को क्यों है बदलाव की उम्मीद?

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए चुनावी शोर अब थम चुका है और 9 अप्रैल…

3 hours ago