Trending News

जंक फूड ने बिगाड़ दिया है पेट? एक्सपर्ट्स के ये गट-फ्रेंडली टिप्स देंगे डाइजेस्टिव सिस्टम को नई जान

आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ और हर दूसरे दिन बाहर का जंक फूड, इन सबने मिलकर हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम की बैंड बजा रखी है। पर क्या आपको पता है? आपकी बॉडी की 70-80% इम्युनिटी आपके (Gut) पेट में ही छिपी है। सीधा सा फंडा है| अगर आपका पेट ठीक नहीं है, तो इसका असर न केवल आपके डाइजेशन पर, बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ और स्किन पर भी दिखता है। और अगर आप फिट रहना है, तो खुद को एक ‘गट-फ्रेंडली’ मेकओवर दें। यहाँ एक्सपर्ट्स के कुछ ‘प्रो’ टिप्स जो आपके गट-हेल्थ को कर सकता है मजबूत:

1- प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स का मेल
सिर्फ दही खाकर काम नहीं चलेगा! एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको अच्छे बैक्टीरिया के साथ-साथ प्रीबायोटिक्स भी लेना होगा। अपनी डाइट में दही और छाछ के साथ-साथ केला, ओट्स और लहसुन-प्याज जैसी चीज़ें शामिल करें। ये कॉम्बिनेशन पेट के लिए किसी ‘सुपरफूड’ से कम नहीं है।

2- थाली में लाएं ‘Rainbow’ वाली वैरायटी
एक ही तरह का खाना खाकर बोर न हों। रिसर्च कहती है कि जो लोग हफ्ते में 30 अलग-अलग तरह के प्लांट-बेस्ड फूड्स (सब्जियां, फल, नट्स, सीड्स) ट्राई करते हैं, उनका पेट अंदर से सबसे ज़्यादा स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रहता है।

3- अपनी ‘ईटिंग विंडो’ सेट करें
रात को 12 बजे नेटफ्लिक्स देखते हुए स्नैकिंग करना पेट के लिए सबसे बड़ा विलेन है। हमारा शरीर सूरज ढलने के साथ स्लो होने लगता है। इसलिए, सोने से कम से कम 3 घंटे पहले डिनर खत्म करने की आदत डालें।

4- स्ट्रेस को कहें बाय-बाय
पेट को शरीर का ‘दूसरा दिमाग’ यूँ ही नहीं कहते! जब आप टेंशन लेते हैं, तो पेट में एसिडिटी और ब्लोटिंग अपने-आप होने लगती है। दिन में बस 10 मिनट का मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को शांत रख सकती है।

5- फाइबर के साथ कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं
हममें से ज़्यादातर लोग एनफ फाइबर नहीं लेते। सफेद ब्रेड या मैदे की जगह बाजरा, रागी और छिलके वाली दालें चुनें। ये चीज़ें नेचुरल क्लीनर की तरह काम करती हैं और कब्ज को दूर रखती हैं।

गट हेल्थ सिर्फ इस पर डिपेंड नहीं करती कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि इस पर भी कि आप कैसे खा रहे हैं। खाने को अच्छी तरह चबाकर खाना और दिन भर हाइड्रेटेड रहना सबसे बेसिक मगर सबसे पावरफुल स्टेप है।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

4 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

4 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

5 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

7 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

9 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

9 hours ago