Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Hormuz Strait पर ईरान की बड़ी तैयारी! क्या समुद्र में बिछाई जा रहीं बारूदी सुरंगें?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Hormuz Strait पर ईरान की बड़ी तैयारी! क्या समुद्र में बिछाई जा रहीं बारूदी सुरंगें?
Trending Newsवर्ल्ड

Hormuz Strait पर ईरान की बड़ी तैयारी! क्या समुद्र में बिछाई जा रहीं बारूदी सुरंगें?

news desk
Last updated: March 11, 2026 10:20 am
news desk
Share
SHARE

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज एक बार फिर चर्चा में आ गया है। ईरान लगातार इस रणनीतिक जलमार्ग को लेकर कड़े बयान दे रहा है और दावा कर रहा है कि यहां से “एक लीटर तेल भी नहीं गुजरने दिया जाएगा।”

इसी बीच अमेरिकी खुफिया सूत्रों ने स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अगर यह दावा सही साबित होता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने इस इलाके में समुद्री बारूदी सुरंगें (माइंस) बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे बड़े स्तर पर तबाही की आशंका जताई जा रही है।

दावे के अनुसार जिस समुद्री रास्ते पर माइंस बिछाने की बात कही जा रही है, वह दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में अगर वहां किसी भी तरह का धमाका या बाधा पैदा होती है, तो इसका असर पूरे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है और बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में केवल कुछ दर्जन समुद्री बारूदी सुरंगें ही बिछाई हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह महज शुरुआत हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की माइन बिछाने की क्षमता का करीब 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा अभी भी सुरक्षित है। इसका मतलब यह है कि अगर ईरान चाहे तो इस रणनीतिक जलमार्ग में सैकड़ों और समुद्री सुरंगें बिछाने की क्षमता रखता है।

यही संभावना अमेरिका के लिए चिंता का कारण बन गई है, जबकि ईरान इसे अपनी रणनीतिक ताकत के तौर पर देख रहा है।

इस पूरे क्षेत्र पर मुख्य रूप से ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और देश की पारंपरिक नौसेना का नियंत्रण माना जाता है।

विश्लेषकों के मुताबिक IRGC के पास समुद्र में खतरा पैदा करने के लिए एक जटिल नेटवर्क मौजूद है, जिसमें तेज रफ्तार छोटी नावें, विस्फोटकों से लैस बोट और तटीय मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इन संसाधनों की मदद से यह संकरा समुद्री रास्ता बहुत कम समय में संघर्ष का मैदान बन सकता है।

इसी बीच अमेरिका ने इस मुद्दे पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है, हालांकि फिलहाल इसका ईरान पर खास असर पड़ता नहीं दिख रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर ईरान ने हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाई हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो ईरान को ऐसे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, जो पहले कभी नहीं देखे गए।

ट्रंप के बयान के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने उन ईरानी जहाजों पर नजर रखनी शुरू कर दी है, जो समुद्र में माइन बिछाने की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। हेगसेथ के मुताबिक अमेरिका किसी भी हालत में इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 20 Percent Global Oil Supply Route, Hormuz Strait Oil Supply, Iran America Conflict, Iran IRGC Naval Threat, Iran Mining Strait of Hormuz, Iran Sea Mines, Iran US Tension, Strait of Hormuz, Strait of Hormuz Oil Route Crisis, US Warning To Iran Hormuz, ईरान अमेरिका तनाव, ईरान की नौसैनिक तैयारी, वैश्विक तेल सप्लाई संकट, हॉर्मुज जलडमरूमध्य, हॉर्मुज में समुद्री सुरंगें
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गर्मी से राहत चाहिए? नया AC लेने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान AC खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना हर महीने झटका देगा बिजली का बिल
Next Article ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?

फीचर

View More

शिमला-मनाली से हो गए बोर? हिमाचल का ये छुपा हुआ स्वर्ग बना सकता है आपकी ट्रिप यादगार, दोस्तों संग जरूर करें एक्सप्लोर

नई दिल्ली: अगर इस बार छुट्टियों में शिमला और मनाली जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों की बजाय किसी शांत, प्राकृतिक और…

By vineet verma 3 Min Read

शिमला की भीड़ से दूर चाहिए सुकून? एक बार घूम आइए मटियाना, सेब के बागों से लेकर पहाड़ों के नजारे जीत लेंगे दिल

शिमला: अगर आप पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, लेकिन…

3 Min Read

Success Story : किसान के बेटे पृथ्वी संघानी ने रचा इतिहास, ऑटोपायलट सिस्टम से भारत की अंतरिक्ष उड़ान को दी नई दिशा

नई दिल्ली । भारत के पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' (Vikram-1) की…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

Siddaramaiah Electoral Retirement: क्या कर्नाटक कांग्रेस में थमेगा पावर टसल? पूर्व CM सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान-2028 का चुनाव नहीं लडूंगा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने अपनी भावी चुनावी राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान कर…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘Firework’ पर विवाद: कैटी पेरी ने सैन्य वीडियो में इस्तेमाल पर जताया कड़ा विरोध

अमेरिकी पॉप स्टार कैटी पेरी ने उनके मशहूर गाने Firework के कथित तौर पर सैन्य हमलों के वीडियो में इस्तेमाल…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी गंभीर, लोकसभा में खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े और व्यस्त सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी यादव, ‘सड़कछाप गुंडा’ बोल सीएम पर साधा निशाना, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

नीट पेपर लीक विवाद (NEET Paper Leak Case) को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। जन शक्ति…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?