दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना चाहता है। लेकिन इसके लिए हर बार नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपनी मां की सालों पुरानी पटोला साड़ी को नए अंदाज में पहनकर एक शानदार फैशन आइडिया दिया है। फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया‘ के प्रमोशन के दौरान शरवरी मैजेंटा और गहरे गुलाबी रंग की इस पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। उन्होंने इसे पर्पल कॉर्सेट ब्लाउज, गोल्ड जूलरी और अलग ड्रेपिंग स्टाइल के साथ पेयर किया। उनका यह लुक पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल है।
शरवरी वाघ ने अपनी मां की पुरानी मैजेंटा और गहरे गुलाबी रंग की पटोला साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। साड़ी पर बना पारंपरिक इकत पैटर्न उनके लुक को खास बना रहा था।

साड़ी पर सुनहरी कढ़ाई, खूबसूरत बॉर्डर और शीशों का काम किया गया था, जिसने इसे फेस्टिव लुक दिया।
उन्होंने पारंपरिक साड़ी को गहरे पर्पल रंग के स्ट्रैपलेस कॉर्सेट ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस पर गोल्डन कढ़ाई थी।

शरवरी ने हैवी गोल्ड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग्स और गुलाबी चूड़ियां पहनीं।

उन्होंने हल्का मेकअप किया और बालों को बीच की मांग निकालकर खुला रखा। इससे उनका पूरा लुक खूबसूरत नजर आया।

शरवरी वाघ का यह लुक बताता है कि पुरानी साड़ी को भी सही स्टाइलिंग और मॉडर्न ट्विस्ट देकर खास बनाया जा सकता है। दिवाली पर आप भी अपनी पुरानी साड़ी के साथ नए ब्लाउज और जूलरी का कॉम्बिनेशन आजमा सकती हैं।