तेहरान/वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में तनाव ने एक बेहद खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने सीधे तौर पर युद्ध का बिगुल फूंक दिया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत और बहरीन में मौजूद 18 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। साथ ही, दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग—स्ट्रैट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
IRGC की एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल माजिद मौसवी ने अमेरिका को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, मौसवी ने कहा, “यदि अमेरिका होर्मुज को असुरक्षित बनाएगा, तो हम पूरे क्षेत्र को उनके लिए जहन्नुम बना देंगे।” यह बयान स्पष्ट करता है कि ईरान अब पीछे हटने के मूड में नहीं है।
ईरान की जवाबी कार्रवाई के निशाने पर प्रमुख अमेरिकी एयर बेस रहे हैं:
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया की तेल धमनियों में से एक है। इसके बंद होने का सीधा असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ेगा। ईरान ने चेतावनी दी है कि जो भी जहाज इस समुद्री क्षेत्र में घुसने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आईआरजीसी ने पहले ही इस मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया है।
यह पूरी घटना अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) द्वारा लगातार दूसरे दिन ईरान के अंदर किए गए हवाई हमलों का नतीजा है। अमेरिका इन हमलों को “आत्मरक्षा” बता रहा है, जबकि ईरानी मीडिया का दावा है कि तेहरान के पश्चिमी इलाकों और दक्षिणी हिस्सों में धमाकों के बाद ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का प्रशासन चीन के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रहा…
नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना के साथ अपने कथित रिश्ते को विवाह के रूप…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद…
कटनी: करवा चौथ का दिन जहां सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए जाना…
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशभर के छात्र संगठनों से एक…
नई दिल्ली: देश में 100 फीसदी एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने की…