खेल

धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, ओलंपिक ‘डे रन’ से हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किया गया भव्य आयोजन

लखनऊ। ओलंपिक भावना और खेलों की वैश्विक एकता के संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस-2026 के उपलक्ष्य में बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ओलंपिक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित समारोह की शुरुआत ओलंपिक डे रन से हुई, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, छात्रों तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ओलंपिक ध्वज के साथ स्टेडियम परिसर में दौड़ लगाकर ओलंपिक आंदोलन की भावना को साकार किया।

ओलंपिक डे रन को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने झंडी दिखाकर रवाना किया।   उन्होंने  इसके बाद आयोजित समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को ‘विजय पथ अवार्ड’ सम्मानित किया गया। वहीं खेल पत्रकारों को भी ‘पत्रकार शिरोमणि सम्मान’ प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।

शहर की खेल संस्कृति को मिलेगी नई ऊर्जा: विराज सागर दास

उन्होंने कहा कि ओलंपिक दिवस जैसे आयोजन युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ शहर की खेल गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए  लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लखनऊ की खेल संस्कृति को और समृद्ध करेंगे।

उभरती खेल प्रतिभाओं का प्रोत्साहन प्राथमिकता: डॉ. सैयद रफत

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संयोजक एवं लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने बताया कि उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों के 15 खिलाड़ियों को ‘विजय पथ अवार्ड’ प्रदान किए गए हैं।

इसके साथ ही खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को ‘पत्रकार शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि खेलों के प्रचार-प्रसार और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में खेल पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

पर्यावरण संरक्षण: हर जिला ओलंपिक समिति को मिला 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक जिले की जिला ओलंपिक समिति को 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने सांकेतिक रूप से वृक्षारोपण करके की।

इस अवसर पर लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डा.अतुल सिन्हा, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा, उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार, उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के सचिव मनीष कक्कड़, टेनिकॉइट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सिकन्दर विलियम्स,  लखनऊ ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मो.नदीम, संयुक्त सचिव विनीत बिसारिया, मालविका बाजपेयी, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सुशीम बाजपेयी, कार्यकारिणी सदस्य प्रत्यूष रत्न पाण्डेय व एडवोकेट मुकीद खान एवं डा सुधा बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद रहे।

विजय पथ अवार्ड’ से सम्मानित खिलाड़ी

‘विजय पथ अवार्ड’ के तहत विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया :
• रूप किशोर – अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता
• परमजीत सिंह – सऊदी अरब में आयोजित एशियन लैक्रोस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता
• मानवी कनौजिया – बॉक्सिंग, जूनियर नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन
• अंशिका वर्मा – जिम्नास्टिक, मिनी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग
• सुयश अवस्थी – हैंडबॉल, आईएचएफ ट्रॉफी इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता
• शुभम सिंह – हैंडबॉल, जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता (उत्तर प्रदेश टीम)
• प्रिया पांडे – क्रिकेट, बीसीसीआई अंडर-15 ट्रॉफी
• नूपुर पांडे – क्रिकेट, बीसीसीआई अंडर-15 ट्रॉफी में
• उज्ज्वल गुप्ता – ताइक्वांडो, जूनियर वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व
• मानव कश्यप – ताइक्वांडो, सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता
• मनोज कश्यप – ताइक्वांडो, सब जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता
• इशिता – ताइक्वांडो, कैडेट नेशनल में रजत पदक विजेता
• सुप्रिया यादव – एथलेटिक्स, डेफ सब-जूनियर नेशनल 100 मीटर दौड़ में रजत पदक विजेता
• सिमरन पांडेय – ताइक्वांडो
• शालू कुमारी – वॉलीबॉल

news desk

Recent Posts

कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी का विरोध: TMC कार्यकर्ता की मौत पर पहुंचीं, जूते-कीचड़ फेंके गए, BJP-TMC आमने-सामने

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांचरापाड़ा में पुलिस कस्टडी में…

5 hours ago

Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर, 99 लोगों की मौत; 1.47 लाख से ज्यादा प्रभावित, गोलाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। राज्य में बाढ़ और…

5 hours ago

JPSC विवाद पर झुकी सोरेन सरकार! परीक्षा रद्द करने का दिया आश्वासन,CID जांच 90 दिनों में पूरी करने का दावा, ED करेगी जांच

रांची (झारखंड)। सूत्रों के मुताबिक झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में धांधली को लेकर…

6 hours ago

NCRB Report: 2018 में हर दिन औसतन 80 हत्याएं और 91 रेप के मामले दर्ज, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्ली: देश में अपराध की स्थिति को लेकर सामने आए 2018 के NCRB आंकड़ों…

7 hours ago

Joru Ka Ghulam Director Arrested: फिल्ममेकर शकील नूरानी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी

मुंबई ।जोरू का गुलाम के डायरेक्टर शकील नूरानी को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार…

8 hours ago

Ram Mandir CEO Recruitment: 5300 में से 18 उम्मीदवार फाइनल दौर में, 11-12 अगस्त को अयोध्या में इंटरव्यू; 2 सितंबर को लगेगी मुहर

अयोध्या । श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं को पूरी तरह…

9 hours ago