क्राइम

पहले दिल जीता, फिर इज़्ज़त लूटी… मन नहीं भरा तो बार-बार हवस की हद पार की…

इंदौर.मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक ट्रांसजेंडर ने अपने ही दोस्त पर रेप, ब्लैकमेलिंग और ठगी के गंभीर आरोप लगाए हैं.

पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवराज राजपूत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उस पर लड़की बनने के लिए दबाव डाला. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने अलग-अलग बहानों से करीब 25 लाख रुपए की ठगी भी की.

पूरा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ट्रांसजेंडर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पहचान युवराज से एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बातचीत बढ़ी और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ.

पीड़िता का आरोप है कि मुलाकात के दौरान युवराज ने उसके साथ जबरदस्ती की और बाद में उसे लगातार ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता रहा. युवराज ने उसे एक डॉक्टर से भी मिलवाया और ‘ट्रीटमेंट’ के नाम पर ठगी की साजिश रची। इसी दौरान आरोपी ने विभिन्न जरूरतों का हवाला देकर करीब 25 लाख रुपए हड़प लिए.

पीड़िता ने बताया कि युवराज ने उसका न सिर्फ शारीरिक शोषण किया, बल्कि आर्थिक रूप से भी उसे बर्बाद कर दिया। उसने अब विजयनगर थाना पुलिस में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और अप्राकृतिक कृत्य जैसी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े सबूत एकत्र किए जा रहे हैं.

news desk

Recent Posts

शेयर बाजार की शुरुआत फीकी, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत थोड़ी कमजोर रही और शुरुआती कारोबार…

9 minutes ago

ग्रीन पार्क, इकाना के बाद… अब UP के इस शहर में लगेगा क्रिकेट का तड़का!

उत्तर प्रदेश क्रिकेट के फलक पर अब लगातार अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है। भले…

21 minutes ago

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लखनऊ/कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र की वीआईपी रोड पर हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी…

1 hour ago

भारत बंद 12 फरवरी: किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों का आंदोलन,  बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद…जानिए आपके शहर पर कितना होगा असर

संयुक्त किसान मोर्चा और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार…

2 hours ago

बांग्लादेश में चुनाव: फर्स्ट-टाइम वोटर्स में उत्साह, नए सांसद भारत के साथ अच्छे रिश्तों की उम्मीद”

बांग्लादेश में चुनाव चल रहे हैं और गुरुवार को वोटिंग हो रही है। इस वोटिंग…

3 hours ago

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज, 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…

5 hours ago