Entertainment

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज, 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। यह अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल एक्शन-ड्रामा फिल्म है, टीजर में अनिल कपूर एक दमदार और गुस्सैल अंदाज़ में नजर आते हैं।  उनका किरदार अपने आसपास फैली बुराइयों, शोर और भ्रष्टाचार से परेशान दिखता है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी बेहद प्रभावशाली है, जो दर्शकों का ध्यान बांधे रखती है। इस फिल्म में वे सूबेदार अर्जुन मौर्या नाम के एक रिटायर्ड फौजी की भूमिका निभा रहे हैं, जो बदलते समाज में अपने उसूलों और सम्मान की तलाश में संघर्ष करता है।

‘सूबेदार’ की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने पूरी जिंदगी सिद्धांतों और अनुशासन के साथ बिताई है। लेकिन रिटायरमेंट के बाद जब वह आम जिंदगी में लौटता है, तो उसे महसूस होता है कि समाज काफी बदल चुका है। अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी लड़ाई सिर्फ बाहरी नहीं, बल्कि अंदरूनी भी है। वह अपने टूटते परिवार को संभालने की कोशिश करता है। फिल्म में बाप-बेटी के मज़बूत रिश्ते को भी भावनात्मक अंदाज़ में दिखाया गया है।

प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल मधोक ने फिल्म को एक जबरदस्त एक्शन के साथ  बाप-बेटी की दिल को छू लेने वाली कहानी बताया है। उनके मुताबिक, अनिल कपूर का किरदार दर्शकों को एक नए अवतार में देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जो ‘तुम्हारी सुलु’, ‘जलसा’ और ‘दलदल’ जैसी चर्चित कहानियों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म को विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जिसका वर्ल्डवाइड प्रीमियर 5 मार्च को होने जा रहा है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी स्ट्रीम की जाएगी। अनिल कपूर और राधिका मदान के अलावा सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैजल मलिक और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

IpressHouse

Recent Posts

‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्काउट ओपी का क्या भरोसा!’ लव गिल के लिए यूट्यूबर का यू-टर्न देख भड़के फैंस

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामे का सिलसिला…

15 minutes ago

SIR विवाद: फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद घिरे ज्ञानेश कुमार, विपक्ष की इस्तीफा मुहिम कितनी असरदार?

SIR विवाद के बीच फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने चुनाव…

25 minutes ago

Vivo V80 और 10,000mAh बैटरी वाला S2 FE आज होंगे लॉन्च, जानें क्या है इनकी कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर की शुरुआत नए और धमाकेदार लॉन्च के साथ बेहद दिलचस्प हो…

1 hour ago

UP Election 2027: आकाश आनंद की BSP में वापसी सिर्फ माफी का नतीजा? 2027 से पहले मायावती की बड़ी रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की…

2 hours ago

Bihar JDU: अनंत-नीरज विवाद ने बदला रंग, ललन सिंह की मध्यस्थता के बीच निशांत भी मैदान में, JDU की अंदरूनी राजनीति पर नजर

बिहार में पटना स्नातक MLC चुनाव को लेकर शुरू हुआ अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार…

2 hours ago

फेस्टिव सीजन में साइबर ठगों का खतरा, एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानें कैसे बचें

भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग, यूपीआई पेमेंट और डिजिटल…

2 hours ago