Trending News

बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से मचा कोहराम. अनंत सिंह ने लगाया सूरजभान पर साजिश करने का आरोप!

बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार पूरे जोर शोर से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत तमाम राष्ट्रीय नेता बिहार में मौजूद हैं और इसी बीच चुनाव प्रचार के विवाद में एक शख्स दुलार चंद यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गई. जिसके बाद बिहार की सियासत में कोहराम मच गया.

मामला बिहार के हॉट विधानसभा क्षेत्र मोकामा का है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया.

दरअसल दुलारचंद यादव बसावनचक गांव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्षी का चुनाव प्रचार कर रहे थे. उसी समय उनके ऊपर हमला कर दिया. इस दौरान हमलावर लाठी डंडों से लैस थे और फायरिंग भी की.

दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्षी ने फेसबुक पर लाइव किया. जिसमें उन्होने अपने उपर हमले का जिक्र किया. उन्होने कहा कि ‘गरीब दबने वाला नहीं है. प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. हम लड़ाई लड़ लेंगे. दुलारचंद यादव को मारा है यह भूलने वाले नहीं हैं. टाल हमारा इलाका है. गुंडागर्दी पर उतरना सही नहीं है. हम भी कमजोर नहीं है.’

वहीं अनंत सिंह ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘हम लोग वहां से चुनाव प्रचार करके निकल रहे थे. हमारे काफिले की 10 गाड़ियां पीछे रह गईं थी. जिसपर दुलारचंद के लोगों ने पथराव किया. उसके बाद वहां हंगामा हुआ. इन सबके पीछे सूरजभान का हाथ हैं’

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़ित पक्ष हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगा रहा है. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मोकामा में अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के आमने सामने होने से चुनाव में हिंसा की आशंका जताई जा रही थी. जिसकी शुरूआत दुलारचंद यादव की हत्या से मानी जा रही है.

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया आने लगी है. लोग कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं. बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान है.  

Sandeep pandey

Recent Posts

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…

6 hours ago

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…

6 hours ago

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…

6 hours ago

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…

6 hours ago

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…

6 hours ago

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…

6 hours ago