Trending News

अलीगढ़ में जीशांत सिंह, आकाश सारस्वत…ने मंदिर पर लिखा था ‘I love mohhamad’, मुस्तकीम को फंसाने के लिए रची थी साजिश!

अलीगढ़ में मंदिर की दीवारों पर “I Love Muhammad” लिखे जाने की घटना ने पूरे शहर में हलचल मचा दिया थी. लोग हैरान थे कि आखिर कौन ऐसा कर सकता है जो मंदिरों को निशाना बना रहे है. लेकिन पुलिस की जांच ने जब सच्चाई उजागर की, तो हर कोई दंग रह गया की ये कोई धार्मिक मामला नहीं, बल्कि बदले की साजिश थी.

जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे षड्यंत्र के पीछे थे जीशांत सिंह, आकाश सारस्वत, दिलीप शर्मा और अभिषेक सारस्वत थे. इन चारों युवकों ने मिलकर मंदिरों की दीवारों पर “I Love Muhammad” लिखा, ताकि मौलवी मुस्तकीम को फंसाया जा सके और मामला सांप्रदायिक रंग ले ले.

असल कहानी की जड़ एक पुराना झगड़ा था

जीशांत सिंह और मौलवी मुस्तकीम के बीच विवाद हुआ था, दोनों ने एक-दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी रंजिश के चलते जीशांत ने अपने दोस्तों संग मिलकर ऐसा प्लान बनाया जिससे मुस्तकीम पर इल्ज़ाम लगे और उसे समाज के सामने बदनाम किया जा सके.

हाल ही में जब मंदिरों की दीवार पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखा मिला तो अलीगढ़ का माहौल बिगड़ने लगा, करणी सेना और हिंदू संगठनों ने ज़ोरदार विरोध किया. दबाव बढ़ने पर पुलिस ने मौलवी मुस्तकीम, गुल मोहम्मद, सुलेमान, सोनू, अल्लाबक्श, हसन, हामिद और यूसुफ तक पर एफआईआर दर्ज कर दी. लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, सच सामने आया और पूरा खेल पलट गया.

पुलिस ने चारों असली दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है और निर्दोष लोगों पर लगे आरोप हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह मामला धर्म से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत दुश्मनी से जुड़ा था. अब सच्चाई सामने है और निर्दोषों को न्याय मिलेगा.

news desk

Recent Posts

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…

7 hours ago

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…

7 hours ago

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…

7 hours ago

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…

7 hours ago

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…

7 hours ago

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…

7 hours ago