Trending News

रेलवे की सांस्कृतिक पहल ने जीता यात्रियों का दिल, स्टेशनों पर छठ गीतों से गूंजा माहौल, यात्रियों ने कहा – ‘घर जैसा एहसास’

संस्कृति और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के मौके पर इस साल रेलवे ने एक अनोखी और भावनात्मक पहल की है.
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर देश के प्रमुख स्टेशनों — खासकर पूर्व रेलवे और धनबाद रेल मंडल के करीब 50 से अधिक स्टेशनों पर छठ के पारंपरिक गीतों का प्रसारण शुरू किया गया है.

जैसे ही स्टेशन पर उद्घोषणाएं होती हैं, पृष्ठभूमि में “केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव…”, “मंगला हम वरदान हे गंगा मइया…”, और “पटना के घाट पर…” जैसे भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से यात्रियों का मन भावुक हो जाता है. स्टेशन पर बजते ये गीत उन्हें अपने गांव और छठ घाट की सहज ही याद दिला रहे हैं. रेलवे की यह पहल घर से दूर रहे लोगों को भी त्योहार का एहसास करा रही है.

पूरे देश में छठ की रंगत

शनिवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत होते ही पूरे पूर्वी भारत का वातावरण भक्तिमय हो उठा है. सड़कों, बाजारों , घरों से लेकर अब रेलवे स्टेशन भी इसी परंपरा का हिस्सा बन गए हैं.

रेलवे ने की अपील

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह सांस्कृतिक पहल पहली बार की गई है ताकि यात्रियों को त्योहार के भावनात्मक अनुभव से जोड़ा जा सके.छठ पूजा की अवधि में स्टेशन पर यात्रियों का स्वागत भक्ति गीतों के माध्यम से किया जा रहा है, वहीं ट्रेन से जुड़ी घोषणाएं भी इन्हीं गीतों की धुन पर की जा रही हैं.

इसी के साथ रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी विस्फोटक सामग्री को न लाएं.यह कदम पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए उठाया गया है.

news desk

Recent Posts

मीठा, तीखा और प्रोटीन से भरपूर… सोशल मीडिया पर क्यों छाया ‘हॉट हनी एग’?

अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…

7 hours ago

सलमान खान ने साउथ के बड़े मेकर्स संग मिलाया हाथ, नई फिल्म का किया ऐलान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…

9 hours ago

प्यार, धोखा और कत्ल: WIFE के जाते ही प्रेमिका को बुलाया और फिर हुआ ऐसा कांड जिसने सबको हिला दिया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…

10 hours ago

अलर्ट! 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का खतरा, IMD ने 8 राज्यों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…

10 hours ago

अगर आप भी IPL मैच देखने के लिए स्टेडियम जाने की सोच रहे हैं तो पढ़ लीजिए ये खबर नहीं तो…

लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…

11 hours ago

किंग खान को किस बात का डर? इस देश में कैंसिल हुआ शूटिंग शेड्यूल

Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…

11 hours ago