Trending News

LIC ने खारिज किया वॉशिंगटन पोस्ट के आरोप, बताया- “अडानी समूह में निवेश सिर्फ 4% और पूरी तरह पारदर्शी”

LIC ने शनिवार को वाशिंगटन पोस्ट के अडानी समूह में निवेश को व्यक्तिगत फायदा पहुँचाने के मामले में उठते सवालों पर जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निवेश फैसलों में न तो वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) और न ही नीति आयोग की कोई भूमिका होती है. एलआईसी अपने बोर्ड द्वारा मंजूर नीतियों के आधार पर निवेश करती है.

‘अन्य कंपनियों की तुलना में अडानी ग्रुप में एलआईसी का कम निवेश ‘- LIC

LIC के अधिकारियों ने बताया कि  ‘एलआईसी का अडानी समूह में निवेश बहुत कम है, जबकि अन्य बड़े उद्योग समूहों में इससे कई गुना ज्यादा निवेश किया गया है. उदाहरण के लिए, एलआईसी का टाटा समूह में लगभग ₹1.3 लाख करोड़, आदित्य बिड़ला समूह  में ₹42,600 करोड़, रिलायंस इंडस्ट्रीज में ₹1.3 लाख करोड़, तो वहीं एसबीआई में ₹79,361 करोड़ का निवेश है. जबकि दूसरी ओर एलआईसी का अडानी समूह में निवेश लगभग ₹60,000 करोड़ (4%) ही है.’

वाशिंगटन पोस्ट के आरोपों को किया खारिज

अधिकारियों ने कहा कि ‘वॉशिंगटन पोस्ट की हाल की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. जिसमें  दावा किया गया था कि सरकारी अधिकारियों ने अडानी समूह की कंपनियों में एलआईसी के अरबों रुपये लगाने की योजना बनाई थी. अधिकारियों ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि एलआईसी एक सूचीबद्ध कंपनी है, जिसके निवेश पर सेबी और IRDAI जैसी स्वतंत्र नियामक संस्थाओं की निगरानी होती है.’

उन्होंने बताया कि ‘ एलआईसी का निवेश पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है, जिसकी नियमित ऑडिट और समीक्षा की जाती है. एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, जो ₹55 लाख करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करती है और हर साल करीब ₹5.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करती है.’

news desk

Recent Posts

‘कमल दोषी, संस्थाएं दोषी… अपने नकारेपन को कब मानेंगे ये लोग?’ गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से विपक्षी दलों और…

45 minutes ago

ईरान में सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप-नेतन्याहू, अब अमेरिका और इजराइल में खुद घिरे राजनीतिक संकट में

खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का…

49 minutes ago

AI वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण पर FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर…

1 hour ago

जयपुर से अमेरिका तक का सफर, पिया डांडिया ने ट्रंप के करीबी को हराकर रचा इतिहास; जानें कौन हैं?

वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में…

2 hours ago

चुनावी झटके के बाद ट्रंप के बदले तेवर! ईरान से बातचीत को तैयार अमेरिका, इजराइल की 4 अरब डॉलर की मदद भी बंद करने का ऐलान

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान के बीच ट्रंप के दो बड़े फैसले, तेहरान…

3 hours ago

शादी के 4 साल बाद अलग हुए सिंगर कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी , सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

अपनी सुरीली आवाज और चार्टबस्टर गानों से दिलों पर राज करने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर…

3 hours ago