Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: अयनी एयरबेस से भारत का हटना चीन या रूस की साजिश! हंबनटोटा से लेकर अयनी तक क्यों भारत खोता जा रहा है एशिया में अपने स्ट्रैटेजिक बेस ?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > अयनी एयरबेस से भारत का हटना चीन या रूस की साजिश! हंबनटोटा से लेकर अयनी तक क्यों भारत खोता जा रहा है एशिया में अपने स्ट्रैटेजिक बेस ?
Trending Newsवर्ल्ड

अयनी एयरबेस से भारत का हटना चीन या रूस की साजिश! हंबनटोटा से लेकर अयनी तक क्यों भारत खोता जा रहा है एशिया में अपने स्ट्रैटेजिक बेस ?

news desk
Last updated: November 3, 2025 1:16 pm
news desk
Share
फोटो
फोटो
SHARE

नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में ठंडेपन के बीच एक ऐसी खबर आई है जो भारत के रणनीतिक सुरक्षा और एशिया में दबदबे पर सवाल उठा रही है. भारत को एक और बड़ा कूटनीतिक झटका उस वक्त लगा जब मध्य एशिया का एक बड़ा स्ट्रैटिजिक प्वाइंट भारत के हाथ से निकल गया.

हम बात कर रहे हैं ताजिकिस्तान स्थित अयनी एयरबेस की, जो कभी भारत की विदेश नीति और सामरिक शक्ति का प्रतीक माना जाता था, अब इतिहास बन चुका है. यह वही ठिकाना था जिसने भारत को मध्य एशिया में एक मजबूत भू-रणनीतिक बढ़त दी थी. मगर अब स्थिति बदल चुकी है. हाल ही में खबर आई है कि भारत ने तजाकिस्तान स्थित अयनी एयरबेस से वापसी कर ली है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजिकिस्तान सरकार ने 2021 में ही भारत को सूचित कर दिया था कि एयरबेस की लीज़ अवधि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. इसके बाद भारतीय सैनिकों और उपकरणों की वापसी शुरू हो गई थी. यह वही एयरबेस था जिसे भारत ने 2002 से विकसित करना शुरू किया था और लगभग करीब 500 से 800 करोड़ रुपये के बीच निवेश किया था. पहले बाजपेयी सरकार फिर मनमोहन सिंह सरकार ने अयनी एयरबेस पर मजबूत किलेबंदी की थी.

क्या रूस-चीन के दबाव में आई ताजिकिस्तान सरकार ?

माना जा रहा है कि तजाकिस्तान के इस कदम के पीछे रूस और चीन का भारी दबाव था. चीन अपनी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव यानी बीआरआई के ज़रिए पहले ही इस क्षेत्र में गहरी पकड़ बना चुका था, जबकि रूस मध्य एशिया में किसी दूसरी शक्ति के बढ़ते प्रभाव के पक्ष में नहीं था. ऐसे में भारत की उपस्थिति दोनों देशों को असहज कर रही थी. फिलहाल तो यही माना जा रहा है कि चीन और रूस के दवाब में भारत को वहां से रणनीतिक रूप से पीछे हटना पड़ा.

रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल भारत की केंद्रीय एशिया में सैन्य पहुंच को सीमित करता है, बल्कि दक्षिण एशिया से लेकर अफगानिस्तान तक भारत की भू-राजनीतिक स्थिति पर भी असर डालता है.

विपक्ष ने भारत सरकार की विदेश नीति पर उठाये सवाल

अब इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. कांग्रेस नेता कनन गोपीनाथन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल किया है कि, ‘भारत की दो विदेशी सैन्य मौजूदगियां थीं. मालदीव में हमारी सेना की जगह अब चीनी सैन्य सहायता ने ले ली है. ताजिकिस्तान में उन्होंने भारत की बजाय रूस-चीन का साथ चुना है. केंद्रीय एशिया से लेकर हिंद महासागर तक हमारी शक्ति-संतुलन की इस रणनीतिक पीछे हटने की ज़िम्मेदारी आखिर कौन लेगा ?.

हंबनटोटा से लेकर अयनी तक भारत ने खोई अपनी रणनीतिक स्थिति!

यह कोई पहला मौका नहीं जब भारत अपने विदेशी रणनीतिक झटका लगा है. इससे पहले श्रीलंका ने भारत के ऊपर चीन को प्राथमिकता देते हुए हंबनटोटा बंदरगाह चीन को दे दिया, ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट की रफ्तार सुस्त पड़ी, मलेशिया के साथ कूटनीतिक दूरी बढ़ी और अब ताजिकिस्तान से अयनी एयरबेस का जाना भारत के लिए बड़ा रणनीतिक झटका है.

क्या भारत की विदेश नीति रही नाकाम ?

विश्लेषकों का मानना है कि “वसुधैव कुटुंबकम” की भावनात्मक नीति अब ठोस रणनीतिक परिणाम नहीं दे पा रही. भारत को न सिर्फ पड़ोसी देशों, बल्कि मध्य एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र में भी अपनी प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए पुनः आकलन की जरूरत है.
अयनी एयरबेस से भारत की वापसी केवल एक सैन्य निर्णय नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि नई दिल्ली को अपनी विदेश नीति में प्रतीकात्मक मित्रता से आगे बढ़कर रणनीतिक दृढ़ता दिखाने की आवश्यकता है. वरना, आने वाले वर्षों में दक्षिण एशिया से लेकर सेंट्रल एशिया तक भारत की पकड़ कमजोर पड़ती जाएगी, और चीन-रूस का गठजोड़ भारत की कूटनीतिक चौखट को और संकुचित कर देगा.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #Afghanistan, #AtalBihariVajpayee, #ayni, #ayniairbase, #BJP, #BreakingNews, #centralasia, #chabaharProject, #ChinaInfluence, #CongressSPAlliance, #DiplomaticTalks, #DiplomaticTensions, #Geopolitics, #hambantota, #India, #IndiaChinaRelation, #indiaIran, #IndianDiplomacy, #IndiaNews, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #IndiaRussia, #indiatajikistan, #INTERNATIONAL, #InternationalRelations, #KannanGopinathan, #LatestNews, #malaysia, #ManmohanSingh, #Pakistan, #PoliticalNews, #Russia, #SouthAsia, #srilanka, #tajikistan, #Viral, #worldaffair, #WorldNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article प्रेग्नेंसी स्कैम’… कहीं आप भी तो नहीं बन रहे शिकार? ‘प्रेग्नेंसी स्कैम’… कहीं आप भी तो नहीं बन रहे शिकार?
Next Article नीतीश बनाम तेजस्वी सर्वे ताजा सर्वे से नीतीश की बढ़ी चिंता, सीएम चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल

फीचर

View More

जहरीले कोबरा से बनती है दुनिया की सबसे अजीबोगरीब शराब! लोग ‘पेग’ नहीं… ‘दवा’ समझकर पीते हैं इसे

दुनिया में अजीबोगरीब शौकीनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन क्या आप कभी ऐसी शराब पीने की हिम्मत करेंगे जिसके…

By news desk 4 Min Read

अलविदा जसपाल राणा! एक ऐसा ‘गोल्डन बॉय’ जिसने 18 की उम्र में ही निशानेबाजी की दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था!

भारतीय खेल जगत ने 12 जून 2026 को एक महान खिलाड़ी और…

7 Min Read

ऑक्टोपस से सीखी ‘स्मार्टनेस’, अब बिना दिमाग के फैसले ले रहा यह रोबोट! समंदर में करेगा बड़े-बड़े काम

नई दिल्ली: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोटिक आर्म विकसित किया है, जो…

7 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

HONDA ने इंडियन मार्किट में उतारी अपनी ‘E-Clutch’ टेक्नोलॉजी, नई प्रीमियम मोटरसाइकिलों की रेंज को किया लॉन्च

“होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया” ने भारतीय प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए अपनी मोस्ट अवैटेड 2026…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

महाराष्ट्र से बंगाल तक महाउलटफेर की आहट! उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज, जानिए पूरा गणित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत का रुख पूरी तरह बदल दिया है। महायुति की बंपर जीत…

3 Min Read
Trending Newsक्राइम

करियर बनाने का झांसा देकर नाबालिग खिलाड़ी से 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, फुटबॉल कोच गिरफ्तार

खेल के मैदान से एक बार फिर कोच सुर स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला बेहद शर्मनाक मामला…

3 Min Read
Trending Newsअन्य

नॉइज़ कैंसिलेशन के साथ Lenovo ने लॉन्च किए 6 माइक और वॉइसप्रिंट टेक्नोलॉजी वाले ईयरबड्स,2 घंटे का बैकअप और लुक भी है प्रीमियम

टेक जायंट कंपनी “Lenovo” ने ऑडियो सेगमेंट में अपना नया दांव खेलते हुए Lenovo Yoga True Wireless Noise Cancelling Earbuds…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?