Trending News

सुपर-8 में भारत ने जिम्बाब्वे को दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम इंडिया, देखें कौन बना जीत का हीरो

अभिषेक शर्मा (55), हार्दिक पंड्या (नाबाद 50), तिलक वर्मा (नाबाद 44), ईशान किशन (38) और सूर्यकुमार यादव (33) की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका ने दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि जिम्बाब्वे लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

भारत ने सुपर-8 चरण का अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। चेन्नई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। हालांकि इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। रन रेट में थोड़ा सुधार जरूर हुआ, लेकिन वह अब भी माइनस में ही बना हुआ है।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अब सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराना होगा। कोलकाता में होने वाले इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

भारत की शानदार जीत

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 257 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। ब्रायन बेनेट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने जिम्बाब्वे की पारी नियमित अंतराल पर टूटती रही और टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी।

जिम्बाब्वे ने 257 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। टीम की ओर से ब्रायन बैनेट ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वे शुरुआत से अंत तक क्रीज पर टिके रहे और अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

हालांकि, बाकी बल्लेबाजों से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, जिसके चलते जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

IND vs ZIM: प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिले। भारतीय टीम में रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर रखा गया, जबकि उनकी जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।

वहीं जिम्बाब्वे की टीम में ग्रीम क्रेमर की जगह टिनोटेंडा मापोसा को मौका दिया गया।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडो मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

news desk

Recent Posts

Redmi का धमाका: 12,000 से कम में लॉन्च किया 6300mAh बैटरी वाला Redmi A7 Pro 5G

बजट स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Redmi ने भारत में अपना…

31 minutes ago

प्री-मानसून दिखाएगा तेवर: 14, 15, 16 और 17 अप्रैल को कई राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2026 — देश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं। भारत…

2 hours ago

केरल : 78% turnout, शांतिपूर्ण मतदान… फिर भी सीट-वार आंकड़े गायब, कांग्रेस के सवाल से   सियासी बहस तेज

तिरुवनंतपुरम, 13 अप्रैल 2026 — केरल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को…

3 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट में खुद उतरे अरविंद केजरीवाल, बोले- ‘मुझे निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं…’, जस्टिस शर्मा को केस से अलग करने की रखी मांग

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक बार फिर…

3 hours ago

इस हसीना का दावा, Yuzvendra Chahal ने किया मेसेज, एक्ट्रेस ने ऑन कैमरा दिखाया ‘सबूत’, इंटरनेट पर मचा बवाल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर 'गुगली' में फंसते नजर आ…

4 hours ago

नोएडा मजदूर हिंसा पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, मजदूरों की सैलरी और संविधान दोनों मुद्दों पर घेरा

लखनऊ/नोएडा, 13 अप्रैल 2026 — नोएडा में मजदूरों के उग्र प्रदर्शन और आगजनी की घटना…

5 hours ago