Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: सुपर-8 में भारत ने जिम्बाब्वे को दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम इंडिया, देखें कौन बना जीत का हीरो
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > सुपर-8 में भारत ने जिम्बाब्वे को दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम इंडिया, देखें कौन बना जीत का हीरो
Trending Newsखेल

सुपर-8 में भारत ने जिम्बाब्वे को दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल से एक कदम दूर टीम इंडिया, देखें कौन बना जीत का हीरो

news desk
Last updated: February 27, 2026 10:50 am
news desk
Share
भारत 72 रनों से जीता Source : सोशल मीडिया
SHARE

अभिषेक शर्मा (55), हार्दिक पंड्या (नाबाद 50), तिलक वर्मा (नाबाद 44), ईशान किशन (38) और सूर्यकुमार यादव (33) की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा।

Contents
भारत की शानदार जीतIND vs ZIM: प्लेइंग इलेवन में हुए बदलावजिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवनभारत की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ भारत का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका ने दिन के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि जिम्बाब्वे लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

भारत ने सुपर-8 चरण का अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। चेन्नई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। हालांकि इस जीत के बावजूद पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। रन रेट में थोड़ा सुधार जरूर हुआ, लेकिन वह अब भी माइनस में ही बना हुआ है।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अब सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराना होगा। कोलकाता में होने वाले इस मैच में जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

भारत की शानदार जीत

भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 257 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। ब्रायन बेनेट को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने जिम्बाब्वे की पारी नियमित अंतराल पर टूटती रही और टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी।

जिम्बाब्वे ने 257 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। टीम की ओर से ब्रायन बैनेट ने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वे शुरुआत से अंत तक क्रीज पर टिके रहे और अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के लगाए।

हालांकि, बाकी बल्लेबाजों से उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, जिसके चलते जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।

IND vs ZIM: प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिले। भारतीय टीम में रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर रखा गया, जबकि उनकी जगह संजू सैमसन और अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।

वहीं जिम्बाब्वे की टीम में ग्रीम क्रेमर की जगह टिनोटेंडा मापोसा को मौका दिया गया।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडो मापोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: अभिषेक शर्मा, क्रिकेट न्यूज, जिम्बाब्वे, टी20 वर्ल्ड कप, भारत, भारतीय क्रिकेट टीम, सुपर-8, सूर्यकुमार यादव, सेमीफाइनल, हार्दिक पंड्या
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 40 देशों के पोल्ट्री उत्पादों पर लगा प्रतिबंध सऊदी अरब का बड़ा फैसला: भारत समेत 40 देशों के पोल्ट्री उत्पादों पर लगा प्रतिबंध
Next Article WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा झटका WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा झटका: बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा अकाउंट, जान लीजिए सरकारी नियम नहीं तो …

फीचर

View More

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें कभी-कभी बड़े सियासी संदेश देती हैं। कांग्रेस नेता…

By news desk 8 Min Read

अन्ना से पहलवानों तक… क्यों हर बड़े आंदोलन की पहली पसंद रहा जंतर-मंतर? अब बदले नियमों से उठे लोकतंत्र पर सवाल

नई दिल्ली: देश की राजधानी का जंतर-मंतर सिर्फ एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं,…

9 Min Read

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ…

4 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

त्योहारों से ठीक पहले रेलवे का धमाकेदार सरप्राइज: 11 लाख से ज्यादा कर्मियों की चमकेगी किस्मत!

दीपावली के ठीक पहले देश के करोड़ों रेलकर्मियों के लिए एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है, जो उनके चेहरे पर…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

Meerut Blue Drum Case: सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, जानें कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत के फैसले के बाद एक बार फिर नीला ड्रम केस…

6 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

UP IAS Transfer: यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आजमगढ़-आगरा को मिले नए CDO; DGME की नियुक्ति के नियम भी बदले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बुधवार को जारी…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

Iran-US Tension: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की खुली धमकी, अरब सागर में अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर; भारत पर क्या होगा असर?

ईरानी कमांडर ने अमेरिकी युद्धपोतों को दी डुबोने की चेतावनी, मिसाइलों और ड्रोन के दम पर समुद्री रास्ते पर दबाव…

9 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?