Trending News

बेंगलुरु में ‘पुलिस’ बनकर घर में घुसे दरिंदों ने घरवालों को बंधक बना कर महिला के साथ किया रेप. महिला को सबक सिखाना चाहता था आरोपी?

आईटी हब सिटी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर आई है. जहां पुलिस बन कर आए 5 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. पुलिस इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि घटना का मास्टरमाइंड अभी फरार है. जिसकी तलाश की जा रही है. घटना मदनायकनहल्ली इलाके की है.

इलज़ाम लगाया ‘तुम्हारे पास गांजा है!’

कोलकाता की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक ‘मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे पांच लोग उनके किराए के घर में जबरदस्ती घुस आए. उन्होंने खुद को लोकल पुलिस बताया और घर के लोगों पर गांजा रखने और देह व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाने लगे. जिससे परिवार के सदस्य डर गये. उसके बाद उन लोगों ने डर का माहौल बनाया. फिर मामले को रफा-दफा करने के लिए 1 लाख रुपये की मांग की.

जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें क्रिकेट बैट और धारदार हथियार से पीटा, जिससे पीड़िता की सहेली बेहोश हो गई. इसके बाद, दरिंदों ने पीड़िता के छोटे बेटे और पति के दोस्त को बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया. परिवार को बंधक बनाने के बाद, तीन आरोपियों ने पीड़िता को पास के कमरे में खींचकर सबने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद जाने से पहले, वे घर से ₹25,000 नकद और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए. पीडिता के मुताबिक, उन्होंने इस घिनौने काम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया.

3 गिरफ्तार हुए पर  मास्टरमाइंड अब भी फरार

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने तुरंत इसपर एक्शन लेते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया. और बेंगलुरु ग्रामीण के एसपी ने ओस बात की पुष्टि भी की है कि मुख्य आरोपी मिथुन समेत दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें जुटी हुई हैं.

news desk

Recent Posts

सड़क निर्माण पर सीएम योगी का ‘जीरो टॉलरेंस’: जानिए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को क्या मिला फरमान!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का…

3 hours ago

दिसंबर 2026 में आ रहा है असली ‘किंग’: रुकावटों के बाद भी शाहरुख ने दिया फैंस को सरप्राइज!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह…

4 hours ago

विश्वकर्मा जयंती पर कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, EPF सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई; 51 लाख वर्कर्स को सीधा फायदा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर देश के संगठित क्षेत्र…

5 hours ago

थाने से 500 मीटर दूर सपा नेता की हत्या का खुलासा, बाइक पर आए थे तीन हमलावर, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज के हंडिया में सपा नेता और पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव की हत्या के…

5 hours ago

क्या अब्राहम समझौते में शामिल होगा सऊदी अरब? मक्का पर हूती हमले के दावों के बीच इजराइल से मांगी खुफिया मदद

रियाद/वाशिंगटन। यमन के हूती विद्रोही (Houthi Rebels) और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के…

5 hours ago