Trending News

मैक्सिको से फरार कुख्यात चीनी ड्रग तस्कर ‘ब्रदर वांग’ क्यूबा में गिरफ्तार! USA की एजेंसियों को भी थी तलाश

कुछ महीने पहले मैक्सिको के अधिकारियों को चकमा देकर रूस भागने वाला कुख्यात चीनी तस्कर एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. मैक्सिकन अधिकारियों के अनुसार, भगोड़े चीनी नागरिक पर संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध फेंटेनाइल और कोकीन की तस्करी का केस चल रहा था. कुछ समय पहले वह मैक्सिको की हिरासत से भाग गया था, जिसके बाद अब उसे क्यूबा में फिर से पकड़ लिया गया है.

मैक्सिको से भागा, क्यूबा में गिरफ़्तार

बीते बुधवार को मैक्सिको की सुरक्षा कैबिनेट ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की. हालांकि उन्होंने कहा कि ‘कथित ड्रग तस्कर, जो जुलाई में मैक्सिकन अधिकारियों से बच निकला था, क्यूबा में गिरफ़्तार कर लिया गया है, लेकिन उसने उसका नाम नहीं बताया.’ वहीं एक संघीय अधिकारी ने अपना नाम न बताते हुए एक मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी है कि ‘संदिग्ध का नाम ज़ी डोंग झांग है, जिसे “ब्रदर वांग” के नाम से भी जाना जाता है.’

जज ने दिया था घर में नजरबंद रखने का आदेश

2022 में अटलांटा की संघीय अदालत में झांग पर मादक पदार्थों की तस्करी और धन शोधन के आरोप लगे थे. अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर मैक्सिकन अधिकारियों ने अक्टूबर 2024 में उसे मैक्सिको सिटी में गिरफ़्तार कर लिया था. पर न्यायाधीश ने उसे घर में नजरबंद करने का आदेश दिया. जिसके बाद पिछली जुलाई को वह उस घर से भाग निकला, जहां उसे सैन्य सुरक्षा में रखा गया था.
जानकारी के मुताबिक, मैक्सिको से भागने के बाद झांग क्यूबा पहुंचा और फिर वहां से रूस भाग गया. जहां उसे अवैध प्रवेश के आरोप में हिरासत में लिया गया और क्यूबा वापस भेज दिया गया.

ड्रग्स को कहता था “कॉफी”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अटलांटा में दायर केस में सरकारी दस्तावेज़ों में बताया गया है कि झांग के नेतृत्व में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क चल रहा था, जो अमेरिका में कोकीन और फेंटेनाइल की तस्करी करता था और फिर अटलांटा और लॉस एंजिल्स क्षेत्रों में स्थित अड्डों के माध्यम से इसको वितरित करता था. अदालती दस्तावेज़ों में कहा गया है कि झांग पर कोड भाषा में ड्रग्स को क्रमशः “कॉफी” और “खाद्य” कहता था.

news desk

Recent Posts

अंतरिक्ष में पहुंचते ही क्यों बिगड़ जाता है पेट? नई रिसर्च में सामने आया कब्ज का कनेक्शन, आंतों के बैक्टीरिया करते हैं बड़ा बदलाव

कोपेनहेगन: अंतरिक्ष में रहना जितना रोमांचक नजर आता है, अंतरिक्ष यात्रियों के शरीर के लिए…

9 hours ago

मामी से इश्क में मामा की हत्या की साजिश, तमंचा लेकर घर पहुंचा भांजा; पुलिस चेकिंग में ऐसे पकड़ा गया

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।…

9 hours ago

फ्यूल एक्सपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म; लेकिन घरेलू कीमतों पर क्यों नहीं मिली राहत?

एक बार फिर केंद्र सरकार ने "फ्यूल एक्सपोर्ट" को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सेंट्रल…

16 hours ago

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल और Gen Z का जोश, 15 अगस्त 2026 ने रचा इतिहास

“सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्, शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम्।” यह पंक्ति बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना…

19 hours ago