खेसारी पर आरोप
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव RJD के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू करते ही विवादों के घेरे में आ गए है. जहां एक तरफ़ वो ‘छपरा का बेटा’ बनकर बिहार की बदहाली दूर करने का दावा कर रहे हैं, वहीं उनकी को-स्टार रह चुकीं काजल राघवानी ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं.
‘रील लाइफ’ का धोखे का क्या है सच?
‘भोजपुरी सुपरस्टार’ खेसारी लाल यादव पर काजल राघवानी ने आरोप लगाया है कि ‘खेसारी लाल ने उन्हें पत्नी को तलाक देकर शादी करने का कमिटमेंट दिया था’. इतना ही नहीं काजल ने खेसारी पत्नी को ‘पैसों का लालची’ भी बताया. सबसे चौंकाने वाला आरोप काजल ने ये लगाया ये है कि ‘खेसारी ने अपनी पत्नी के बारे में कहा था कि उन्हें सिर्फ पैसा चाहिए’.
‘अश्लील गीतों’ के बाद ‘निजी जीवन’ का विवाद!
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब खेसारी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. पहले से ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने उन पर ‘अश्लील गीतों’ का आरोप लगाया हैं. काजल का ये आरोप कि ब्रेकअप के बाद खेसारी ने उन्हें ट्रोल करवाया और बदनाम किया, अब उनके विरोधियों को एक नया सियासी हथियार दे सकता है. इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हे नचनियां कहा था.
खेसारी, जो पहले अपनी पत्नी चंदा देवी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन चंदा देवी का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में नहीं है. जिसके बाद अब वो खुद RJD के टिकट पर छपरा से चुनावी मैदान में हैं.
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…