Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: टारगेट पूरा नहीं हुआ तो Boss ने दिया ऐसा ‘ऑप्शन’, 200 उठक-बैठक के बाद अस्पताल पहुंची महिला; फिर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > टारगेट पूरा नहीं हुआ तो Boss ने दिया ऐसा ‘ऑप्शन’, 200 उठक-बैठक के बाद अस्पताल पहुंची महिला; फिर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
Latest Newsअन्य

टारगेट पूरा नहीं हुआ तो Boss ने दिया ऐसा ‘ऑप्शन’, 200 उठक-बैठक के बाद अस्पताल पहुंची महिला; फिर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

vineet verma
Last updated: August 27, 2026 3:41 pm
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: चीन के हांगझोउ शहर से कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ कथित व्यवहार का एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आरोप है कि एक महिला कर्मचारी के रोजाना का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर उसके मैनेजर ने जुर्माना भरने या उठक-बैठक करने का विकल्प दिया। आर्थिक तंगी के चलते महिला ने उठक-बैठक करना चुना, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ दिनों बाद अस्पताल में उसे गंभीर मांसपेशी संबंधी बीमारी का पता चला।

Contents
टारगेट पूरा नहीं होने पर मिला दो विकल्पपैसों की कमी के कारण चुनी शारीरिक सजाकुछ दिनों बाद बिगड़ गई तबीयतडॉक्टरों ने बताई गंभीर बीमारीइलाज के बाद नौकरी छोड़ी, मांगा मुआवजामामले की जांच शुरू, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

टारगेट पूरा नहीं होने पर मिला दो विकल्प

रिपोर्ट के मुताबिक महिला, जिसकी पहचान यांग उपनाम से हुई है, जून में हांगझोउ की एक लोन सहायता कंपनी में वित्तीय सलाहकार के तौर पर काम करने लगी थी। हालांकि उसका रोजमर्रा का काम मुख्य रूप से टेली-सेल्स से जुड़ा था।

आरोप है कि कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन 200 कॉल करने, कम से कम एक संभावित ग्राहक जोड़ने और एक इच्छुक ग्राहक तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया था। 28 जुलाई को लक्ष्य पूरा नहीं होने पर महिला के सामने हर अधूरे कार्य पर 50 युआन जुर्माना या 100 उठक-बैठक करने का विकल्प रखा गया।

पैसों की कमी के कारण चुनी शारीरिक सजा

महिला का कहना है कि उसके पास जुर्माना भरने के लिए पैसे नहीं थे। दो लक्ष्य पूरे नहीं होने के कारण उसे कुल 200 उठक-बैठक करनी पड़ी। उसने अलग-अलग जगहों पर उठक-बैठक करते हुए वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारी को भेजा।

कुछ दिनों बाद बिगड़ गई तबीयत

रिपोर्ट के अनुसार उठक-बैठक पूरी करने के बाद महिला के पैरों में तेज दर्द शुरू हो गया और उसे चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी। आर्थिक कारणों से उसने तुरंत अस्पताल का रुख नहीं किया।

करीब पांच दिन बाद जब उसके पेशाब का रंग सामान्य से अधिक गहरा दिखाई दिया तो वह जांच के लिए अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया।

डॉक्टरों ने बताई गंभीर बीमारी

जांच में महिला को रैब्डोमायोलिसिस नाम की बीमारी होने की जानकारी मिली। यह स्थिति तब पैदा हो सकती है जब मांसपेशियों को अत्यधिक नुकसान पहुंचता है और उनके भीतर मौजूद पदार्थ तेजी से खून में पहुंचने लगते हैं। गंभीर मामलों में इसका असर किडनी पर भी पड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला के शरीर में क्रिएटिन किनेज का स्तर 16,000 यू/एल से अधिक पाया गया। डॉक्टरों ने उसे आराम करने और कुछ समय तक भारी शारीरिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी।

इलाज के बाद नौकरी छोड़ी, मांगा मुआवजा

महिला ने बताया कि इलाज पर करीब 1,400 युआन, यानी लगभग 20 हजार रुपये खर्च हुए। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसने 30 जुलाई को नौकरी छोड़ दी।

इसके बाद उसने अपने मैनेजर से इलाज, आने-जाने का खर्च और 15 हजार युआन, यानी करीब 2.1 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। हालांकि मैनेजर ने इसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार करते हुए कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही।

मामले की जांच शुरू, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

महिला ने स्थानीय श्रम निरीक्षण विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

इस घटना के सामने आने के बाद चीन में कार्यस्थल की संस्कृति और कर्मचारियों पर लक्ष्य का दबाव को लेकर बहस तेज हो गई है। श्रम नियमों के तहत कर्मचारियों को अपमानित करने या शारीरिक दंड देने की अनुमति नहीं है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस मामले को कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव और कार्यस्थल के माहौल से जोड़कर सवाल उठाए हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 200 Squats, 200 उठक-बैठक, Boss Punishment, China Employee News, China News, China Workplace, Employee Target, Office News, Rhabdomyolysis, Woman Employee, Workplace Punishment, ऑफिस टारगेट, चीन समाचार, महिला कर्मचारी, रैब्डोमायोलिसिस
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मरम्मत के बाद फिर क्यों पड़ गईं दरारें? गंगा एक्सप्रेसवे की तस्वीरों पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे सवाल
Next Article आंखों के सामने पत्नी-बेटा बह गए… नेपाल की बाढ़ में उजड़े परिवारों की दर्दनाक कहानी, तबाही का मंजर देख कांप उठे लोग

फीचर

View More

चार साल की तपस्या, अनगिनत रातें और बदले में सिर्फ 464 रुपये! UPSC छोड़ने के बाद कबाड़ी को बेचीं किताबें, भावुक कर देगी अभ्यर्थी की कहानी

नई दिल्ली: यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए किताबें सिर्फ कागज का ढेर नहीं होतीं। हर किताब के साथ…

By vineet verma 7 Min Read

खट से स्कैन, फट से पेमेंट! 10 साल का हुआ UPI, जानिए कैसे चंद सेकेंड में बैंक से बैंक पहुंचता है पैसा

नई दिल्ली: मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन किया, यूपीआई पिन डाला और…

5 Min Read

एक बार जोड़ी बनी तो जिंदगीभर साथ! प्यार और वफादारी की मिसाल है ये खूबसूरत पक्षी, जानें क्यों है इतना खास

लखनऊ: दुनिया में कई पक्षी अपनी खास खूबियों के लिए पहचाने जाते…

3 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

दशहरे पर आखिर क्या लेकर आ रहे हैं विजय-रश्मिका? ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट ने बढ़ाई फैंस की बेताबी

नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राणाबाली' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी अपडेट…

3 Min Read
Latest Newsसेहत

डाइट, वॉक और कम खाना… फिर भी नहीं घट रहा वजन? जापानी लोगों की सुबह की ये 5 आदतें बता सकती हैं आखिर कहां हो रही है चूक

नई दिल्ली: अगर आप नियमित वॉक करते हैं, डाइट पर ध्यान देते हैं और फिर भी पेट की चर्बी कम…

5 Min Read
Latest Newsधर्म

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण को लेकर बड़ा अपडेट! जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल लागू होगा या नहीं

नई दिल्ली: श्रावण पूर्णिमा के दिन 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। रक्षाबंधन के…

4 Min Read
Latest Newsराज्य

जन्मदिन की खुशी से लौट रहे थे, रास्ते में मौत ने घेरा… बस-ऑटो की भीषण टक्कर में 6 महिलाओं समेत 7 की मौत

पलनाडू: आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?