Trending News

ऑस्कर रेस में भारत की ‘Homebound’, नीरज घेवान की फिल्म टॉप-15 फिल्मों में हुई शामिल

इंडियन सिनेमा के लिए ग्लोबल लेवल से एक ‘बिग ब्रेकिंग’ सामने आई है! डायरेक्टर नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ (Homebound) ने 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म ने ‘Best International Feature Film’ कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में बनी ये फिल्म अब ऑस्कर ट्रॉफी के बेहद करीब है और पूरी दुनिया की नज़रें अब इस ‘देसी’ कहानी पर टिकी हैं।

86 देशों की फिल्मों को पीछे छोड़ टॉप-15 में बनाई जगह
AMPAS (एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज) ने मंगलवार को उन 15 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें दुनिया भर से भेजी गई 86 फिल्मों में से चुना गया है। भारत की ऑफिशियल एंट्री ‘होमबाउंड’ ने इसमें अपनी जगह बना ली है।
अब ये फिल्म अर्जेंटीना, फ्रांस, जर्मनी और जापान जैसे देशों के बेहतरीन सिनेमा को कड़ी टक्कर दे रही है। भारतीय सिनेमा के लिए ये एक बहुत बड़ी ‘अचीवमेंट’ और एक बड़ा ‘लैंडमार्क’ है।

‘सपने सच होने जैसा है’
जैसे ही शॉर्टलिस्ट की खबर आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इमोशनल होते हुए कहा: ‘मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। धर्मा प्रोडक्शंस के लिए ये एक प्राउड मोमेंट है। कान्स फिल्म फेस्टिवल से शुरू हुआ ये सफर अब ऑस्कर की दहलीज तक पहुंच गया है। डायरेक्टर नीरज घेवान ने हमारे विजन को सच कर दिखाया है।‘

वहीं, फिल्म में ‘चंदन’ का रोल निभाने वाले एक्टर विशाल जेठवा ने इसे अपनी लाइफ का सबसे मैजिकल पल बताया। ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पूरी टीम को इस बड़ी जीत के लिए ‘चीयर्स’ किया।

क्यों खास है ‘होमबाउंड’?
फिल्म की कहानी सिर्फ दो दोस्तों की नहीं, बल्कि समाज के कड़वे सच की परतें खोलती है। नीरज घेवान ने दो लड़कों चंदन (विशाल जेठवा) और शोएब (ईशान खट्टर) के जरिए, फिल्म ने भारत में फैली जातिगत और धार्मिक भेदभाव जैसी गंभीर समस्याओं को बहुत ही सेंसिटिव तरीके से पर्दे पर दिखाया है। कहानी दो ऐसे दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस में भर्ती होने का सपना देखते हैं, लेकिन उन्हें कदम-कदम पर सिस्टम और समाज की पुरानी सोच से लड़ना पड़ता है।

अब आगे क्या?
सिनेमा प्रेमियों की धड़कनें अब 22 जनवरी, 2026 के लिए बढ़ गई हैं, क्योंकि इसी दिन ऑस्कर के ‘फाइनल नॉमिनेशंस’ (टॉप-5 फिल्में) का ऐलान होगा। अगर ‘होमबाउंड’ वहां भी बाजी मार लेती है, तो 15 मार्च, 2026 को लॉस एंजिल्स में होने वाले ग्रैंड इवेंट में भारत की दावेदारी और मजबूत हो जाएगी।

news desk

Recent Posts

ग्रीन पार्क, इकाना के बाद… अब UP के इस शहर में लगेगा क्रिकेट का तड़का!

उत्तर प्रदेश क्रिकेट के फलक पर अब लगातार अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है। भले…

5 minutes ago

कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लखनऊ/कानपुर: कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र की वीआईपी रोड पर हुए चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी…

57 minutes ago

भारत बंद 12 फरवरी: किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों का आंदोलन,  बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद…जानिए आपके शहर पर कितना होगा असर

संयुक्त किसान मोर्चा और देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार…

2 hours ago

बांग्लादेश में चुनाव: फर्स्ट-टाइम वोटर्स में उत्साह, नए सांसद भारत के साथ अच्छे रिश्तों की उम्मीद”

बांग्लादेश में चुनाव चल रहे हैं और गुरुवार को वोटिंग हो रही है। इस वोटिंग…

3 hours ago

अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ का दमदार टीजर रिलीज, 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगा वर्ल्डवाइड प्रीमियर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की नई फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया…

5 hours ago

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

16 hours ago