Entertainment

क्या नोरा फतेही का दिल आया इस फुटबॉल स्टार पर? जानिए कौन है अशरफ हकीमी!

बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही अपनी कातिलाना अदाओं से हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार मामला प्रोफेशनल नहीं बल्कि पर्सनल है। गॉसिप गलियारों में खबर है कि नोरा को अपना ‘मिस्टर राइट’ मिल गया है। वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि दुनिया के मशहूर फुटबॉलर और मोरक्को टीम के कप्तान अशरफ हकीमी हैं!

स्टेडियम में ‘चीयर’ और सोशल मीडिया पर ‘प्यार’!
हाल ही में मोरक्को में चल रहे AFCON 2025 के दौरान नोरा को स्टैंड्स में अपनी टीम का हौसला बढ़ाते देखा गया। फैंस की नजरें तब ठहर गईं जब फुटबॉल स्टार अशरफ हकीमी ने नोरा की तस्वीरों पर ‘लाइक्स’ की बरसात कर दी। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर दोनों के ‘सीक्रेट अफेयर’ के गेस्सेस की बाढ़ आ गई।

विवादों से पुराना नाता है हकीमी का…
अशरफ हकीमी सिर्फ अपने खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के विवादों के लिए भी जाने जाते हैं: दो बच्चों के पिता है हकीमी और अपनी पहली पत्नी हिबा अबौक से तलाक के बाद वो काफी चर्चा में थे| तलाक के समय ये खबर वायरल हुई थी कि हकीमी ने अपनी सारी संपत्ति अपनी मां के नाम कर दी है ताकि पत्नी को कुछ देना न पड़े।

हकीमी पर पेरिस में भी एक महिला द्वारा रेप का आरोप लग चुका है, जिसने उनके फुटबॉल करियर पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा किया था।

क्या ये सिर्फ दोस्ती है?
नोरा और हकीमी दोनों ही मूल रूप से मोरक्कन के हैं, ऐसे में कुछ फैंस इसे सिर्फ ‘देशभक्ति और दोस्ती’ का नाम दे रहे हैं। लेकिन जिस तरह से दोनों एक-दूसरे की पोस्ट्स पर एक्टिव रहते हैं, फैंस गेस लगा रहे हैं कि बॉलीवुड और फुटबॉल का एक नया कनेक्शन तैयार हो रहा है।

news desk

Recent Posts

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में…

20 minutes ago

Nothing का नया Headphone (1) Pro लॉन्च, 68 घंटे की बैटरी और 46dB ANC के साथ साउंड का तगड़ा पैकेज

नई दिल्ली: साउंड और प्रीमियम ऑडियो के शौकीनों के लिए Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप…

22 minutes ago

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस…

25 minutes ago

पितृ पक्ष में ये 5 काम कर लिए तो दूर हो सकता है पितृ दोष! जानें तर्पण से लेकर दान तक कौन-से उपाय माने जाते हैं शुभ

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…

29 minutes ago

जितिया पारण की थाली में क्या-क्या रखें? इन 7 पारंपरिक चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है थाली

पटना: जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है।…

33 minutes ago