Trending News

ग्रीनलैंड के PM ने USA को दिया बड़ा झटका, बोले-अमेरिका नहीं, डेनमार्क को चुनेंगे…अब ट्रंप का तीखा पलटवार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी आक्रामक बयानबाज़ी और धमकियों से कई देश सहमे हुए हैं। वेनेजुएला पर कब्ज़े के बाद ट्रंप के हौसले और बुलंद नज़र आ रहे हैं और अब उनका अगला निशाना ईरान और ग्रीनलैंड हो सकता है। इसे लेकर दिए गए उनके बयान लगातार चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

ईरान में मौजूदा सरकार को हटाने के लिए अमेरिका अब खुलकर सामने आता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रीनलैंड को लेकर भी अमेरिका का रुख बदला नहीं है। ट्रंप की ग्रीनलैंड पर टेढ़ी नज़र बनी हुई है और उस पर अपना दबदबा बनाने के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखाई देते हैं। हालांकि, अब ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस फ्रेडरिक नीलसन ने ट्रंप को करारा जवाब दिया है।

नीलसन ने साफ शब्दों में कहा है कि ग्रीनलैंड अमेरिका के साथ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर ग्रीनलैंड के लोगों से अभी चुनाव के ज़रिए फैसला करने को कहा जाए, तो वे अमेरिका के बजाय डेनमार्क को चुनेंगे। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम बताते रहे हैं। व्हाइट हाउस की ओर से इस द्वीप को खरीदने का सुझाव भी दिया जा चुका है और सैन्य विकल्प के इस्तेमाल से भी पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है।

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री Jens-Frederik Nielsen के “डेनमार्क के साथ रहने” वाले बयान पर अमेरिकी राष्ट्रपति #DonaldTrump ने कड़ा जवाब दिया है। ट्रंप ने कहा, “यह उनकी समस्या है। मैं उनसे असहमत हूँ। मैं उन्हें जानता तक नहीं। लेकिन यह उनके लिए बड़ी समस्या बनने वाली है।”

यह बयान ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और डेनमार्क के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सामने आया है।

कोपेनहेगन में ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस फ्रेडरिक नीलसन के साथ हुई ताज़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने भी ट्रंप की योजनाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि ग्रीनलैंड पर बनाया जा रहा किसी भी तरह का दबाव अस्वीकार्य है।

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश इस समय एक गंभीर भू-राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है, लेकिन उनकी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने दो टूक कहा, “अगर हमें अभी और यहीं अमेरिका और डेनमार्क के बीच चुनना पड़े, तो हम डेनमार्क को ही चुनेंगे।”

अब देखना यह होगा कि नीलसन के इस बयान पर अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया आती है, लेकिन अब तक के रुख को देखते हुए यह साफ है कि ट्रंप पीछे हटने के मूड में नहीं हैं और किसी भी तरह ग्रीनलैंड पर अपना नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

news desk

Recent Posts

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

55 minutes ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

16 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

17 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

18 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

18 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

19 hours ago