Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: हरियाणा: कांग्रेस का नया सियासी समीकरण! गुटबाजी से निकलने की राहुल गांधी की मुहिम पर कितना पड़ेगा असर?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > हरियाणा: कांग्रेस का नया सियासी समीकरण! गुटबाजी से निकलने की राहुल गांधी की मुहिम पर कितना पड़ेगा असर?
Trending Newsराज्य

हरियाणा: कांग्रेस का नया सियासी समीकरण! गुटबाजी से निकलने की राहुल गांधी की मुहिम पर कितना पड़ेगा असर?

news desk
Last updated: September 30, 2025 2:12 pm
news desk
Share
हरियाणा कांग्रेस नया समीकरण
हरियाणा कांग्रेस नया समीकरण
SHARE

हरियाणा में पार्टी की गुटबाजी खत्म करने की कोशिश में कांग्रेस एक बार फिर उसी गुटबाजी में फंसती दिख रही है. हाल ही में राव नरेन्द्र को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है. सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या राव नरेन्द्र, राहुल गांधी की पसंद नहीं थे.

राव नरेन्द्र को अध्यक्ष बना कर कांग्रेस ने भले ही अपनी परंपरागत राजनीति में बदलाव का संकेत तो दिया है लेकिन गुटबाजी की छाया बनी हुई है. हाईकमान ने एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता और नेता प्रतिपक्ष बना दिया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राव नरेंद्र को सौंपी गई है. 2024 विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के लिए इंतजार चल रहा था. अब पार्टी ने जाट और ओबीसी समाज को अहमियत देते हुए नेतृत्व का बंटवारा किया है. हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाकर जाट समाज को संदेश दिया गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राव नरेंद्र की नियुक्ति कर ओबीसी समाज को पार्टी संगठन में मजबूत जगह दी गई है.

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस लंबे समय तक हरियाणा में दलित नेतृत्व को प्राथमिकता देती रही है, लेकिन इस बार यादव समाज से आने वाले राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने अपने समीकरण बदलने का फैसला किया है. जाट-दलित समीकरण आजमा चुकी कांग्रेस अब जाट-ओबीसी गठजोड़ के जरिए हरियाणा में राजनीतिक बढ़त बनाने की रणनीति पर काम कर रही है.

क्या है इस बदलाव के पीछे की वजह

दरअसल हरियाणा में कांग्रेस लंबे समय से विधानसभा चुनावों में जीत नहीं दर्ज कर पा रही है. 2007 से पार्टी ने जाट और दलित समुदाय के समीकरण को साधकर राजनीतिक सफलता की कोशिश की. 2007 में पार्टी ने फूलचंद मुलाना को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक सियासी प्रयोग किया. मुलाना सबसे लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे, जबकि सत्ता की कमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में थी. इस जाट-दलित गठजोड़ के दम पर कांग्रेस 2014 तक हरियाणा में राज कर पाई. फूलचंद मुलाना के बाद कांग्रेस ने अशोक तंवर, कुमारी सैलजा और चौधरी उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया. ये सभी नेता दलित समुदाय से आते थे. लेकिन अब, 18 साल बाद कांग्रेस ने दलित चेहरे को पीछे रखते हुए ओबीसी समाज से आने वाले राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

राहुल गांधी की पसंद को लेकर सस्पेंस

प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता और राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष तो नियुक्त कर दिया लेकिन पार्टी के भीतर इस फैसले को लेकर मतभेद भी रहे. माना जा रहा है कि राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए ऐसे मजबूत नेता को चाहते थे जो पार्टी की गुटबाजी से परे जाकर संगठन को मजबूत बनाए.

लेकिन सवाल वही है क्या राव नरेन्द्र, हरियाणा में कुमारी शैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की गुटबाजी से परे जाकर पार्टी को मजबूत बना पाएंगे

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article क्या है Crony Capitalism ?
Next Article Avatar: Fire and Ash Avatar: Fire and Ash- पांडोरा की दुनिया में लौट रही है आग और राख की भयंकर लड़ाई, जहां Na’vi और Ash कबीले की होगी ऐतिहासिक जंग!

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी की आंखों में परेशानी का…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और राजस्थान में ब्रांडेड घी की…

3 Min Read
Trending Newsखेल

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?