क्राइम

65 वर्षीय मौलाना नाबालिग पड़ोसन का बार बार करता रहा रेप प्रेग्नेंट हुयी तो खुला भेद, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा इलाके से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय मौलाना इस्लाम नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सिखेड़ा क्षेत्र में रहता था और पीड़िता का पड़ोसी था। आरोप है कि जब भी लड़की घर में अकेली होती थी, वह उसे निशाना बनाता था। इतना ही नहीं, उसने नाबालिग को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देगा। डर के कारण लड़की लंबे समय तक चुप रही और परिवार को कुछ भी नहीं बताया।

मामले का खुलासा 14 फरवरी की रात हुआ, जब लड़की को अचानक तेज पेट दर्द हुआ। परिवार उसे अस्पताल लेकर गया, जहां जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। अस्पताल से लौटने के कुछ समय बाद ही उसने घर पर एक बच्ची को जन्म दे दिया। परिवार के लिए यह पूरी तरह से चौंकाने वाली घटना थी, क्योंकि उन्हें गर्भावस्था की कोई जानकारी नहीं थी।

पीड़िता के पिता ने 17 फरवरी को पिलखुवा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर 18 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म और गर्भावस्था की पुष्टि हो चुकी है।

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है।

news desk

Recent Posts

150 पाकिस्तानी दुल्हनें भारत पहुंचीं, वीजा-बॉर्डर बंद होने के बाद भी कैसे हुई एंट्री?

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर उन परिवारों…

10 minutes ago

अमेरिका में पढ़ाई या नौकरी का देख रहे हैं सपना? तो यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए

अगर आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं, नौकरी कर रहे हैं या आने वाले…

13 minutes ago

ईरान की अमेरिका को खुली धमकी, ‘मुंह तोड़ जवाब देंगे’; साथ देने वाले देशों को भी युद्ध की चेतावनी

तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान की ओर से बेहद…

13 minutes ago

कर्नाटक में भिखारी महिला की मौत के बाद खुला ‘राज’, 30 से ज्यादा बोरियों में मिले नोट, लाखों की नकदी देख लोग हैरान

कर्नाटक के मांड्या जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को…

24 minutes ago

तमिलनाडु में बड़ा सियासी फैसला: परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करेगी सरकार, विजय के ऐलान से DMK-TVK आमने-सामने

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने परंदूर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को रद्द करने का ऐलान…

53 minutes ago