Trending News

एरिया 51 में क्या सच में छिपाया गया था एलियंस का राज या ट्रंप का है ये नया सियासी स्टंट?

आज पूरी दुनिया की नजरें आसमान की ओर टिकी हैं, लेकिन इसका कारण कोई खगोलीय घटना नहीं, बल्कि डोनाल्ड ट्रंप का एक नया और चौंकाने वाला आदेश है। ट्रंप ने ‘एरिया 51’ और UFO से जुड़ी तमाम सीक्रेट फाइलों को सार्वजनिक करने का फरमान जारी कर दिया है। जहाँ एक तरफ डिफेंस एक्सपर्ट्स के होश उड़े हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ सवाल उठ रहा है क्या सच में एलियंस धरती पर आ चुके हैं, या यह सिर्फ एक राजनीतिक ‘पॉइंट डाइवर्जन’ है?

क्या है एरिया 51?
नेवादा के वीरान रेगिस्तान में स्थित ‘एरिया 51’ दशकों से रहस्य का केंद्र रहा है। 1947 के रोसवेल हादसे के बाद से ही यह थ्योरी मशहूर है कि यहाँ एलियंस के मलबे और उनकी ‘डेड बॉडीज’ पर रिवर्स इंजीनियरिंग की जा रही है। 2013 में CIA ने इसकी मौजूदगी तो स्वीकार की, लेकिन इसे केवल एक टेस्टिंग ग्राउंड बताया। ट्रंप का दावा है कि ओबामा और ‘डीप स्टेट’ ने जनता से जो सच छिपाया, वह उसे सामने लाएंगे।

क्या ये है ध्यान भटकाने की रणनीति?
सिक्के का दूसरा पहलू देखें तो ट्रंप इस वक्त कई मोर्चों पर घिरे हुए हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ नीति को असंवैधानिक करार देना उनकी साख पर बड़ी चोट थी। इसके जवाब में ट्रंप ने ‘सेक्शन 122’ लागू कर पूरी दुनिया पर 10% फ्लैट टैक्स ठोक दिया है, जिससे भारत समेत कई देशों में महंगाई का खतरा मंडरा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब जनता महंगाई और टैक्स से त्रस्त होने लगी, तभी अचानक ‘एलियंस’ का मुद्दा छेड़ दिया गया। इसे राजनीति में ‘Wag the Dog’ स्ट्रेटेजी कहते हैं यानी अपनी विफलताओं और कानूनी पचड़ों को छिपाने के लिए एक बहुत बड़ा तमाशा खड़ा करना।

एपस्टीन फाइल्स और अंतरराष्ट्रीय दबाव
सबसे डार्क एंगल ‘जेफ्री एपस्टीन’ केस की उन 30 लाख फाइलों का है, जिनके खुलने से दुनिया के सबसे रसूखदार लोगों की कुर्सी हिल सकती है। चर्चा है कि इन फाइलों में ट्रंप और उनके करीबियों के नाम शामिल हैं।

news desk

Recent Posts

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम…

1 hour ago

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की…

3 hours ago

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर…

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर लग सकता है ताला! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट, DMRC लेगा अंतिम फैसला

10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद…

3 hours ago

लखनऊ: त्योहारों की सुरक्षा पर आज CM योगी की अहम बैठक, सभी जिलों के अफसरों को निर्देश

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर…

3 hours ago

‘मेरे साथ सोना पड़ेगा…’, साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की घिनौनी डिमांड सुनकर सहम गई थीं एक्ट्रेस और फिर

मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर चौंकाने वाले खुलासे सामने आते रहते हैं।…

3 hours ago