Trending News

गाजा में फिर लौटा हमास! क्षेत्र में बढ़ा रहा अपना नियंत्रण, चिकन के रेट तय करने से लेकर टैक्स की हो रही वसूली!

अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि इजरायल-हमास युद्ध के बाद गाजा को कौन संभालेगा, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि हमास धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. स्थानीय लोगो का कहना है कि ‘इजरायली सेना के कुछ इलाकों से पीछे हटने के बाद, हमास न सिर्फ सुरक्षा के मामलों में, बल्कि रोज़मर्रा के जीवन में भी अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दिया है’.

हमास जिंदा है?
रिपोर्ट्स की माने तो हमास न सिर्फ लौट आया है बल्कि गाजा के बाजारों में, हमास के लोग अब चिकन जैसे ज़रूरी सामान के रेट तय कर रहे हैं. निवासियों का कहना है कि बाहर से मंगाए गए सामान, जैसे पेट्रोल/डीजल और सिगरेट, पर हमास टैक्स ले रहा है। हालांकि, हमास सरकार कहती है कि वे टैक्स नहीं ले रहे, बल्कि लोगों की भलाई के लिए चीज़ों की कीमतें काबू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

शांति वार्ता के बाद जैसे ही जंग रुकी, हमास ने उन इलाकों पर तेज़ी से कंट्रोल कर लिया जहां से इजरायल हटा था. इस दौरान उसने दर्जनों फिलिस्तीनियों को मार डाला, जिन पर जासूसी या चोरी का इल्जाम था. इससे हमास के विरोधियों में डर फैल गया है. गाजा में आने-जाने वाले हर सामान और गाड़ी पर हमास के लोग कड़ी नज़र रख रहे हैं और रास्ते में चेक प्वाइंट भी लगा चुके हैं।

खतरे में है शांति?
पश्चिमी देश और अरब मुल्क चाहते हैं कि हमास हथियार डाल दे और सत्ता छोड़ दे, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि हमास की जगह कौन लेगा. वहीं अमेरिका ने नई सरकार बनाने की योजना तो दी है, लेकिन इस प्रक्रिया में देरी भी हो रही है.
विश्लेषकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दुनिया के देश जितनी देर करेंगे, हमास की जड़ें उतनी ही गहरी होती जाएंगी. हमास के एक प्रवक्ता ने कहा है कि ‘वे नई सरकार को सत्ता सौंपने को तैयार हैं, लेकिन वे ऐसा तभी करेंगे जब गाजा में गड़बड़ी या भगदड़ न मचे’. फिलहाल, गाजा के लोग अस्थिरता और बढ़ती हुई महंगाई से अब भी जूझ रहे हैं, जबकि सत्ता का संघर्ष अभी भी जारी है.

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

1 अगस्त से बदल गईं आपकी जेब से जुड़ी 5 बड़ी चीजें! LPG से लेकर ITR और तत्काल टिकट तक नए नियम लागू

नई दिल्ली: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी…

1 hour ago

‘स्पाइडर-मैन’ का बॉक्स ऑफिस पर महाविस्फोट! सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की कर ली बराबरी

नई दिल्ली: टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर…

2 hours ago

Cloudburst in Kishtwar: आधी रात बादल फटा, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां… हाईवे बंद, 4 अगस्त तक भारी बारिश का बड़ा अलर्ट

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच…

2 hours ago

CWG 2026: भारत का अभियान आखिरी दौर में, 92 साल बाद सबसे निराशाजनक रैंक… जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन-सा मेडल

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया…

2 hours ago

August Horoscope 2026: अगस्त में किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? मेष से मीन तक पढ़ें पूरे महीने का राशिफल

नई दिल्ली: अगस्त 2026 की शुरुआत कई बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ हो…

2 hours ago