बिग बॉस में पर्सनल अटैक, हद पार!
‘बिग बॉस 19’ का घर अब सिर्फ ड्रामे का अखाड़ा नहीं, बल्कि पर्सनल अटैक का वॉर ज़ोन बन चुका है. घर की सबसे सीनियर खिलाड़ी, कुनिका सदानंद, ने एक ऐसी ‘फुसफुसाहट’ कर दी है, जिसने नेशनल टीवी पर बवाल मचा दिया है.
लेटेस्ट एपिसोड में, कुनिका को अपनी को-कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के साथ गॉसिप करते हुए पकड़ा गया। बात-बात में, कुनिक्का ने एक चौंकाने वाला दावा कर दिया. उन्होंने मालती चाहर के हाव-भाव और व्यवहार पर उंगली उठाते हुए तान्या से कान में कहा कि मुझे पूरा यकीन है वो लेस्बियन है.
कुनिका ने मालती कि निजी पहचान को लेकर ये ‘शॉकिंग’ और सेंसिटिव कमेंट कर दी. इतने में, बिग बॉस की आवाज़ भी आई, जिसने फुसफुसाने के लिए उन्हें टोक दिया. मानो, बिग बॉस भी इस मसालेदार खबर को ज़ोर से सुनाना चाहते हों.
सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग का तूफ़ान’
कुनिका की इस एक्सप्लोसिव कमेंट से सोशल मीडिया पर आग लग गई और इसके बाद मालती के फैंस ने कुनिका को जमकर क्रिटिसाइज़ किया है. लोगों ने इसे डिस्गस्टिंग और ‘हद पार’ करने वाली बात कही है. उनके फैंस ही नहीं, बल्कि अन्य यूज़र्स भी यह पूछ रहे हैं कि किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में नेशनल टीवी पर ऐसे कमेंट्स करने की अथॉरिटी कुनिका को किसने दी है?
क्या होगा अब ‘वीकेंड का वार’ में?
अब सबकी निगाहें ‘वीकेंड का वार’ पर टिकी हैं। मालती चाहर के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि क्या होस्ट, कुनिका को उनकी इस पर्सनल अटैक पर चेतावनी देंगे? क्या कुनिका के लिए अब एग्जिट का रास्ता खुलेगा?
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…