Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या से मचा बवाल, पशु तस्करों पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा! हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे SSP और DIG!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या से मचा बवाल, पशु तस्करों पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा! हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे SSP और DIG!
Trending Newsराज्य

गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या से मचा बवाल, पशु तस्करों पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा! हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे SSP और DIG!

news desk
Last updated: September 16, 2025 12:10 pm
news desk
Share
गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या से मचा बवाल
गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या से मचा बवाल
SHARE

गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के मऊआचापी गांव में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई. पशु तस्करों ने NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है.
जानकारी के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे तीन गाड़ियों से आए तस्कर गांव में मवेशियों को खूंटे से खोलने लगे. शोर सुनकर ग्रामीण सक्रिय हो गए. इसी बीच दीपक गुप्ता भी आवाज लगाते हुए तस्करों के पीछे दौड़ा. तस्करों ने उसे पकड़कर जबरन डीसीएम में बैठा लिया और करीब एक घंटे तक घुमाने के बाद गोली मार दी. छात्र का शव घर से करीब चार किलोमीटर दूर फेंक दिया गया.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एक डीसीएम वाहन को आग के हवाले कर दिया और एक तस्कर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जिसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया. पकड़े गए तस्कर की पिकअप से 2–3 मवेशी भी बरामद हुए. हंगामे के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थाना प्रभारी भी घायल हो गए. घायल तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छात्र की हत्या से गुस्साए लोगों ने मंगलवार सुबह गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया. हालात काबू में करने के लिए चार थानों की पुलिस और PAC को मौके पर तैनात किया गया. अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास शुरू किया है.
मृतक की पहचान मऊआचापी गांव निवासी दीपक गुप्ता (19) के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर की एसएसपी, डीआईजी और जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की तहरीर ली और जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BreakingNews, #CowSmuggling, #CrimeNews, #DeepakGupta, #Gorakhpur, #LatestNews, #LawAndOrder, #NEET, #Pipraich, #PoliceAction, #StudentMurder, #UPNews, #UttarPradesh, #VillageTension, #violence
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आफत की बारिश देहरादून में आफत की बारिश से आया आपदा का सैलाब, कई लापता! उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट.
Next Article हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा कौन हैं माहिका शर्मा जिनसे जुड़ रहा है हार्दिक पांड्या का नाम? सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं अफवाहें

फीचर

View More

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं। देखने में सामान्य मिट्टी के…

By Shivani Kalani 5 Min Read

Green Crackers क्या हैं? पारंपरिक पटाखों से कितने अलग, दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने किन शर्तों के साथ दी मंजूरी?

नई दिल्ली: दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर दिल्ली-एनसीआर में इस बार…

6 Min Read

नवंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव क्यों होता है सबसे अलग? जानें उनकी खूबियां और कमजोरियां

क्या आपका या आपके किसी करीबी का जन्म नवंबर के महीने में…

5 Min Read

विचार

View More

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब…

October 27, 2026

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए,…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी की आंखों में परेशानी का…

3 Min Read
Trending Newsसियासी

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और राजस्थान में ब्रांडेड घी की…

3 Min Read
Trending Newsखेल

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?