खेल

ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट: शानदार खेल की बदौलत वंशराज जलोटा बने एकल चैंपियन

लखनऊ । शीर्ष वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल की विजेता ट्रॉफी बेहतर खेल की बदौलत अपने नाम कर ली।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में टीवीएस द्वारा प्रायोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए एकल फाइनल में वंशराज जलोटा ने तीसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया।

यह मैच काफी रोमांचक रहा जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ने एक-दूसरे पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन अहम मौकों पर वंशराज ने बेहतर नियंत्रण और निरंतरता का प्रदर्शन किया। पहले सेट में अनुरुद्ध ने उन्हें कड़ी चुनौती दी, हालांकि वंशराज ने संयमित खेल दिखाते हुए 6-4 से सेट अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में भी अनुरुद्ध ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन वंशराज ने अपनी सर्विस और आक्रामक खेल के दम पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए। उन्होंने दूसरे सेट में 6-2 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल अपने नाम कर लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओपी मिश्रा (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर, एलडीए) व विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इससे पूर्व एसडीएस से पवन सागर व दीपक पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। आज समारोह में एसबी खंडेलवाल, सुधीर मेहरोत्रा, पूनम सागर, नीरज तिवारी, पंकज तिवारी, बीना तिवारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट रेफरी अमृतन्जय कुमार, हिंद गौरव कुशवाहा, आर्यन भारती सहित व अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

news desk

Recent Posts

Manipur Politics: बीरेन सिंह ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, बोले- जनता मुझे फिर मुख्यमंत्री बनाना चाहती है

मणिपुर की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता एन. बीरेन सिंह के बयान से…

2 hours ago

IND vs NZ T20: ग्लेन फिलिप्स के शतक और ब्रेसवेल के तूफान में उड़ा भारत, न्यूजीलैंड ने 87 रन से रौंदा

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को करारी शिकस्त…

2 hours ago

iPhone Air 2 में क्या-क्या बदलेगा? लॉन्च से पहले लीक फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

Apple के पहले बेहद पतले स्मार्टफोन iPhone Air को शानदार डिजाइन के बावजूद सिंगल रियर…

2 hours ago

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, खराब मौसम की चपेट में आने से पायलट समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र से इस वक्त एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ…

3 hours ago

लाल जोड़े में प्रियंका का देसी अंदाज, पिंक-रेड साड़ी में शिल्पा का जलवा, करवाचौथ पर छाईं बॉलीवुड हसीनाएं!

सुहाग के पावन पर्व करवाचौथ का रंग इस बार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर…

4 hours ago

दिवाली से पहले भारत को ISRO का बड़ा तोहफा, अंतरिक्ष में लॉन्च होगा नया सैटेलाइट!

दीवाली से ठीक पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अंतरिक्ष में एक और बड़ा इतिहास…

4 hours ago