फीचर

Good Friday 2026: ईसा मसीह की शहादत के दिन में ‘Good’ शब्द का रहस्य, शोक के दिन को क्यों कहा जाता है ‘पवित्र शुक्रवार’?

नई दिल्ली: आज 3 अप्रैल 2026 को दुनिया भर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। यह वह दिन है जब प्रभु यीशु मसीह को सूली (क्रूस) पर चढ़ाया गया था। लेकिन एक सवाल जो सदियों से कौतूहल का विषय रहा है, वह यह कि—जिस दिन मानवता के मसीहा को इतनी शारीरिक पीड़ा और मृत्यु दी गई, उसे ‘बुरा’ (Bad) कहने के बजाय ‘गुड’ (Good) क्यों कहा जाता है?

इसके पीछे छिपे हैं भाषाई बदलाव, बाइबल के गहरे तर्क और प्राचीन साहित्य के रहस्य। आइए इस ‘गुड’ शब्द के पीछे के चार प्रमुख कारणों को समझते हैं:

  1. ‘गौउड’ से ‘गुड’ तक का सफर : इतिहास और भाषा विज्ञान के अनुसार, “गुड” शब्द का अर्थ हमेशा से केवल “अच्छा” नहीं था। बीबीसी की एक ऐतिहासिक रिपोर्ट और 1290 ईस्वी की डिक्शनरी का हवाला दें तो पहले इस दिन को “गौउड फ्राइडे” (Guode Friday) कहा जाता था। समय के साथ उच्चारण बदला और यह ‘गुड फ्राइडे’ के रूप में विश्वभर में प्रचलित हो गया।
  2. पवित्रता’ का प्राचीन अर्थ : प्राचीन काल में ‘गुड’ शब्द का इस्तेमाल ‘पवित्र’ (Holy) के पर्यायवाची के रूप में भी होता था। यही कारण है कि ग्रीक और लैटिन साहित्य में इसे आज भी ‘होली फ्राइडे’ यानी पवित्र शुक्रवार कहा जाता है। चूंकि यीशु का बलिदान मानवता को पापों से मुक्त करने के लिए एक ‘पवित्र कार्य’ था, इसलिए इस दिन के साथ यह विशेषण जुड़ गया।
  3. बाइबल का गहरा दर्शन: जन्म से महान है मृत्यु : बाइबल की किताब ‘सभोपदेशक’ (Ecclesiastes 7:1) में एक अत्यंत गूढ़ बात कही गई है— “इंसान की मृत्यु का दिन उसके जन्म के दिन से अधिक पवित्र और श्रेष्ठ होता है।” ईसाई धर्म के जानकारों का मानना है कि यीशु ने मृत्यु को गले लगाकर मृत्यु पर ही विजय प्राप्त की थी। उनके बलिदान ने ही मोक्ष और उद्धार का मार्ग खोला, इसीलिए इसे ‘गुड’ यानी कल्याणकारी माना गया।
  4. ईस्टर की उम्मीद का आधार : गुड फ्राइडे को अकेला नहीं देखा जा सकता। यह ईस्टर संडे की भूमिका है। ईसाई धर्म की मान्यता है कि यदि शुक्रवार को बलिदान न होता, तो रविवार को पुनर्जीवन (Resurrection) भी न होता। यह दिन इस उम्मीद का प्रतीक है कि दुख और मृत्यु अंत नहीं, बल्कि एक नई और शाश्वत शुरुआत का मार्ग हैं।
news desk

Recent Posts

राज्यसभा से हटाये जाने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी…कहा-खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बड़े और चौंकाने वाले घटनाक्रम में राज्यसभा सांसद राघव…

16 minutes ago

Iran Conflict के छठे हफ्ते में ट्रम्प  का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में आर्मी चीफ को हटाया और अटॉर्नी जनरल  बदली गई

वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी सैन्य अभियान के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़ा फेरबदल…

40 minutes ago

पश्चिम बंगाल: मालदा हिंसा मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मालदा/कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा से एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मालदा में…

46 minutes ago

महिला आरक्षण बिल में संशोधन: 816 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की राजनीतिक दिशा बदलने वाला एक बड़ा कदम उठाते…

2 hours ago

ट्रंप का ‘क्लीनअप ऑपरेशन’: FBI डायरेक्टर और आर्मी सेक्रेटरी समेत कई शीर्ष अधिकारियों पर गाज गिरनी तय!

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में इस वक्त भारी उथल-पुथल मची है।…

2 hours ago

नया कोरोना वैरिएंट BA.3.2 ‘Cicada’ 23 देशों में फैला, WHO-CDC अलर्ट मोड में; भारत में फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: कोविड-19 का एक नया ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक तौर पर ‘Cicada’ कहा…

5 hours ago