खेल

अंडर-19 क्रिकेटरों के लिए सुनहरा अवसर, जसवीर सिंह मेमोरियल लीग में एंट्री की आख़िरी तारीख़ तय

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की ओर से अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए ‘श्री जसवीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग’ का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग में हिस्सा लेने के लिए शहर की कई क्लबों और क्रिकेट अकादमियों ने अपनी टीमों को उतारने की सहमति दे दी है।

एसोसिएशन ने बताया कि जिन क्लबों या अकादमियों के पास पूरी अंडर-19 टीम उपलब्ध है, वे 30 जनवरी तक अपनी टीम की एंट्री सुनिश्चित करा सकते हैं। तय तिथि के बाद यह मान लिया जाएगा कि अब कोई नई टीम शामिल नहीं होगी।

वहीं, जिन खिलाड़ियों के पास पूरी टीम नहीं है, ऐसे खिलाड़ी सीधे क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के कार्यालय में अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ियों की टीमें एसोसिएशन द्वारा गठित की जाएंगी।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के सचिव के. एम. खान ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य यही है कि लखनऊ का कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी खेलने के अवसर से वंचित न रहे।

एंट्री फीस और टीम नियम

  • प्रत्येक टीम की एंट्री फीस ₹22,000 निर्धारित की गई है।
  • यदि किसी क्लब या एकेडमी के पास अधिक खिलाड़ी हैं, तो वे एक से अधिक टीमें भी प्रतियोगिता में उतार सकते हैं।
  • जो खिलाड़ी किसी क्लब या एकेडमी से नहीं खेल रहे हैं, उनके लिए एसोसिएशन द्वारा टीमें बनाई जाएंगी। ऐसे खिलाड़ियों को ₹1,800 एंट्री फीस के रूप में एसोसिएशन कार्यालय में फार्म भरकर जमा करनी होगी।

प्रतियोगिता से जुड़े अहम नियम

  • सभी मैच कलर ड्रेस में और सफेद गेंद से खेले जाएंगे।
  • खिलाड़ियों को काला लोअर और लाल टी-शर्ट स्वयं उपलब्ध करानी होगी।
  • प्रत्येक मैच 50 ओवर का होगा।
  • एक पारी में दो गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा, पूरे मैच में कुल चार गेंदें उपयोग में लाई जाएंगी।
  • प्रत्येक टीम को मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा।
  • प्रतियोगिता में केवल CAL से पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
  • जन्म तिथि सत्यापन के लिए केवल CAL कार्ड मान्य होगा।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

इस लीग के लिए आवेदन फार्म 19 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद कोई भी फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मैचों के संभावित मैदान

इस लीग के मुकाबले सिंड्रा, सूर्या, ब्लेज विली और सार मैदान पर आयोजित किए जा सकते हैं।

एसोसिएशन का कहना है कि यह लीग उन अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो थ्री-डी लीग खेलने से वंचित रह गए थे या जिन्होंने हाल ही में अपना पंजीकरण क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ में कराया है।

news desk

Recent Posts

PM मोदी से मिले हुंडई चेयरमैन ईइसुन चुंग, भारत को ग्लोबल ऑटो हब बनाने की तैयारी में कंपनी

क्या भारत अब सिर्फ कारें खरीदने वाला बाजार नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर में गाड़ियां…

20 minutes ago

दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर बड़ा एक्शन: क्या मुफ्त बिजली पाने का आपका हक हो सकता है खत्म? सरकार ने उठाया यह सख्त कदम!

राजधानी दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। सरकारी खजाने पर…

48 minutes ago

पॉश सोसायटी के दो फ्लैटों में करोड़ों की चोरी, सोने के बिस्किट, गिन्नी और 2 किलो चांदी ले उड़े चोर

सेक्टर-50 के द क्रिसेंट अपार्टमेंट में वारदात, बंद फ्लैटों को बनाया निशाना दीवार फांदकर घुसने…

1 hour ago

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान पर चलेगा बुलडोजर? मान सरकार के फैसले पर नजरें

राजस्थान के सालासर से मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार गिरफ्तार पोस्टमार्टम के लिए परिवार की सहमति…

1 hour ago

Delhi News: रात में महिलाओं की आजादी के लिए दिल्ली में निकली ‘Reclaim the Night’ वॉक, अब हर महीने होगा आयोजन

लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक हुई पदयात्रा में जुटे नागरिक राजलक्ष्मी, यशिका और ऋचा…

1 hour ago

Lucknow Shiva Sharma Case: मौत से पहले लिव-इन पार्टनर से हुई थी बहस? सामने आई कथित WhatsApp चैट

अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई कारोबारी शिवा शर्मा की मौत की…

2 hours ago