Trending News

पहले हुई मामूली कहासुनी लेकिन इसके बाद दबंगों की नज़र पड़ी प्राइवेट पार्ट पर और कर दिया ये कांड…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और कुछ अन्य व्यक्तियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि युवक के साथ जानलेवा हमला किया गया।

पीड़ित के पिता ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा एक पंचर की दुकान पर काम करता है। इसी दौरान, सत्य प्रकाश उर्फ गांधी उर्फ अमरीश कोरी, गुलाम आरिफ और रिजवान नामक तीन आरोपियों के साथ उसके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मिलकर युवक की गुदा में प्रेशर मशीन से हवा भर दी।

युवक को गंभीर स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद, युवक ने अपने परिवार को बुलाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उसे गालियां दी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसे देखते हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने उसके परिवार को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे कुड़वार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज वहीं चल रहा है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

पीड़ित युवक के पिता ने कुड़वार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

news desk

Recent Posts

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

7 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

7 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

8 hours ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

9 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

10 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

11 hours ago