खेल

Indo-Nepal Cricket Series 2026: आज से लखनऊ में इंडो-नेपाल क्रिकेट सीरीज का आगाज, फ्लडलाइट में भिड़ेंगी टीमें

  • ग्लैक्सी स्पोर्ट्स एरीना में शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा पहला मुकाबला
  • नेपाल की टीम तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ लखनऊ पहुंची
  • दर्शकों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज 2026 का आगाज मंगलवार से होगा। लखनऊ क्रिकेट एकेडमी (LCA) की मेजबानी में होने वाली तीन मैचों की इस सीरीज में मेजबान लखनऊ और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। सीरीज के मुकाबले दूधिया रोशनी में सफेद गेंद और रंगीन जर्सी के साथ खेले जाएंगे।

सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार शाम 5:30 बजे से ग्लैक्सी स्पोर्ट्स एरीना, जयपुरिया स्कूल ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबले से पहले सोमवार को दोनों टीमों ने मैदान पर अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। नेपाल की टीम में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे लखनऊ के युवा क्रिकेटरों को अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

फ्लडलाइट में होंगे तीनों मुकाबले, दर्शकों की एंट्री फ्री

इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज के सभी मुकाबले फ्लडलाइट में आयोजित किए जाएंगे। सफेद गेंद और रंगीन जर्सी में खेले जाने वाले मैचों के जरिए दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसा अनुभव देने की तैयारी है।

आयोजन कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को विश्राम दिवस रहेगा, जबकि सीरीज के दूसरे और तीसरे मुकाबले 15 और 16 अक्टूबर को खेले जाएंगे। आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैदान में प्रवेश निःशुल्क रखा है। दर्शक शाम 5 बजे से मैदान पहुंचकर मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं।

मैचों के संचालन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अधिकृत अंपायर और स्कोरर जिम्मेदारी संभालेंगे।

शौर्य सिंह संभालेंगे लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की कप्तानी

मेजबान लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम की कमान शौर्य सिंह को सौंपी गई है। टीम में आदित्य प्रताप सिंह, आदित्य कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह, प्रियांशु पाण्डेय, फहद अहमद, बृजेश सिंह, लबीब रज़ा, प्रतीक सिंह, दीपांशु सिंह, ईशान गुप्ता, शैलेंद्र, इब्राहिम रज़ा, सत्यम तिवारी, अहसान आज़ाद और फरहान मुर्तज़ा शामिल हैं।

टीम के हेड कोच शानू काज़मी और असिस्टेंट कोच अमन रिज़वी हैं, जबकि संदीप पाठक टीम मैनेजर की भूमिका निभाएंगे।

तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ लखनऊ पहुंची नेपाल की टीम

नेपाल की ओर से सुदूरपश्चिम रॉयल्स की टीम सीरीज में हिस्सा ले रही है। 25 सदस्यीय दल के मुख्य कोच जगत टम्टा हैं, जो नेपाल की राष्ट्रीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रह चुके हैं।

नेपाल की टीम में बिनोद भंडारी, अभिनाश बोहरा और सुनील थापा जैसे तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इनके अलावा देव नारायण झा, हेमंत धामी, मिलन बोहरा, दीपक बोहरा, हिकमत महारा, टेक रावत, अनिल खरेल, आयुब चंद, सचिन भट्टा, सोलन श्रेष्ठ, सौरव अधिकारी और बिनेश पौडेल सहित अन्य खिलाड़ी भी दल का हिस्सा हैं। टीम में छह डेवलपमेंट स्क्वाड के उभरते खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं।

नेपाल टीम के स्थानीय समन्वयक यूसुफ जमाल खान हैं।

युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देना लक्ष्य

लखनऊ क्रिकेट एकेडमी के सचिव एवं आयोजन सचिव अरशी रज़ा ने कहा कि इस सीरीज का मुख्य उद्देश्य लखनऊ के युवा क्रिकेटरों को घरेलू क्रिकेट से आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि नेपाल की टीम में शामिल तीन सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी तकनीक, रणनीति और खेल के स्तर में सुधार करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज आयोजित करने की योजना जताई।

इंडो-नेपाल क्रिकेट एक्सचेंज सीरीज को लखनऊ के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुभव हासिल करने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

news desk

Recent Posts

चुनाव आयोग के फैसलों में 30 दिन में 5 बड़े बदलाव, SIR पर उठे सवाल

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग…

8 minutes ago

UP में 8.5 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर ‘आधार’ का संकट: जानिए अब कौन से दस्तावेज दिलाएंगे बुजुर्गों को सहारा

उत्तर प्रदेश में लाखों बुजुर्गों के लिए हर महीने मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन सिर्फ एक…

29 minutes ago

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या, मेडिकल स्टोर मालिक पर गोली मारने का आरोप

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की गोली…

1 hour ago

‘धुरंधर’ के बाद सारा अर्जुन की साउथ में एंट्री? राम चरण के साथ बड़े पर्दे पर दिखने की चर्चा तेज!

साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' और 2026 में आई इसके सीक्वल 'धुरंधर 2'…

2 hours ago

जंतर-मंतर की ओर बढ़े CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में, प्रदर्शन स्थल बदलने पर विवाद

नई दिल्ली।दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाए जाने के बाद विरोध…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: पूजा के दौरान अचानक बुझ जाए अखंड दीपक? जानें क्या है धार्मिक नियम और सही उपाय

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। इन…

3 hours ago