क्या फीकी पड़ जाएगी इस बार धनतेरस और शादी सीजन की रौनक?
नई दिल्ली: दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले सोने-चांदी के बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. शनिवार को चांदी के दामों में रिकॉर्ड ₹8,000 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत ₹1,69,300 प्रति किलो तक पहुंच गई. वहीं, सोना करीब ₹1,500 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1,26,000 (स्टैंडर्ड 999) दर्ज किया गया. फ़िलहाल सोना ₹ 1,26,620 पर वर्तमान में ट्रेड कर रहा है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ ?
विश्लेषकों की राय बंटी हुई है—कुछ का मानना है कि सोना “ओवरबॉट ज़ोन” में पहुंच चुका है और इसमें जल्द करेक्शन आ सकता है, जबकि गोल्डमैन सॉक्स जैसे दिग्गज विश्लेषक अब भी इसकी रफ्तार बरकरार रहने का अनुमान जता रहे हैं.
आकर्षक ऑफर, फिर भी नहीं आ रहे ग्राहक
चांदी की अचानक हुई रिकॉर्ड तेजी ने दिवाली की तैयारियों पर असर डाला है. सर्राफा बाज़ारों में लोग नया सोना-चांदी खरीदने की बजाय पुराने गहनों को बेचने आ रहे हैं. बाजार से जुड़े अन्य व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते भाव ने उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता को कम कर दिया है. शादी-ब्याह सीजन को ध्यान में रखकर दिए गए आकर्षक ऑफर भी अब ग्राहकों को खींचने में असफल हो रहे हैं.
नतीजा यह है कि इस बार धनतेरस की चमक पहले जैसी दमकदार न रह पाए और त्योहारी रौनक महंगाई की परत में दब सकती है.
अंडा उन खाद्य पदार्थों में शामिल है जिन्हें लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।…
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया…
लखनऊ। मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत के साथ ही…
लखनऊ। इकाना स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैचों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए…
Shah Rukh Khan और Suhana Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘King’ इन दिनों प्रोडक्शन में…