Trending News

वेतन और PF न कटने से नाराज कर्मचारियों ने मैनेजमेंट को दी चेतावनी, Bira 91 की पेरेंट कंपनी B9 Beverages क्या मार्केट में कर पाएगी वापसी?

क्राफ्ट बीयर ब्रांड Bira 91 की पेरेंट कंपनी B9 Beverages Ltd इन दिनों कई मुश्किलों का सामना कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के 250 से ज्यादा कर्मचारियों ने बोर्ड, निवेशकों और लेंडर्स को पत्र भेजा है और CEO अंकुर जैन को मैनेजमेंट से हटाने की मांग की है. कर्मचारियों ने वेतन में देरी, PF और TDS न कटने, पारदर्शिता की कमी और वित्तीय परेशानियों का हवाला दिया है.

B9 Beverages की शुरुआत 2015 में हुई थी. Bira 91 ने जल्दी ही शहरों के युवाओं में अपनी पहचान बना ली. स्मार्ट मार्केटिंग, अलग डिज़ाइन और पब्स में मजबूत उपस्थिति ने इसे सिर्फ बीयर नहीं, बल्कि एक कल्चरल आइकन बना दिया. निवेशकों में Kirin Holdings और Peak XV Partners जैसे बड़े नाम शामिल हैं. अंकुर जैन और उनके परिवार के पास कंपनी में 17.8% हिस्सेदारी है, जबकि Kirin Holdings सबसे बड़ी हिस्सेदार है.

2023-24 में कंपनी ने नाम बदलकर “B9 Beverages Ltd” किया और IPO की तैयारी की, लेकिन नाम बदलने के बाद से इसे नयी कंपनी की तरह देखा जाने लगा और कुछ राज्यों के सख्त आबकारी नियमों के तहत लाइसेंस रद्द हो गए. इसका असर बिक्री पर पड़ा और FY2024 में राजस्व 22% गिरकर 638 करोड़ रुपये और घाटा 748 करोड़ रुपये हो गया.
इस दौरान कर्मचारियों का असंतोष भी बढ़ा। वेतन छह महीने तक रुका, PF और TDS नहीं कटे, और 500 से ज्यादा कर्मचारियों का लगभग 50 करोड़ का बकाया रह गया.
कंपनी ने स्टाफ घटाकर खर्च कम किया है और अब कुछ अहम बाजारों पर फोकस कर रही है. नए लाइसेंस और पार्टनरशिप से वापसी की तैयारी चल रही है, और 100 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू से नकदी प्रवाह सुधारा जा रहा है.
अंकुर जैन का कहना है कि कंपनी फंडिंग और बकाया भुगतान के मुद्दे सुलझा रही है और आने वाले महीनों में Bira 91 फिर से मार्केट में जोरदार वापसी करेगी.

news desk

Recent Posts

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

14 minutes ago

AI वीडियो, वॉइस कमांड और 63 भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन! जानिए Google Workspace में क्या नए बदलाव हुए

तकनीक की दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए गूगल ने अपने वर्कस्पेस (Workspace) यूजर्स…

18 minutes ago

IND vs NZ: दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की होगी एंट्री! पहले मैच के हीरो आकिब नबी की जा सकती है जगह

ऑकलैंड में जीत के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर, वेलिंग्टन…

43 minutes ago

दिवाली की रात भूलकर भी न करें यह गलती! जानिए मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पद चिह्न बनाने का सही तरीका

रौशनी के इस पावन पर्व दिवाली पर हर घर को सजाने और संवारने की होड़…

47 minutes ago

आधार से हटेगा भुगतान का नियम? ललन सिंह के बयान से गरमाई सियासत, अब बायोमेट्रिक्स और वोटर ID पर जोर

नई दिल्ली। सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों के लिए आने वाले दिनों…

48 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले मायावती का शक्ति प्रदर्शन, 75 जिलों के पदाधिकारियों को मिला महारैली सफल बनाने का टास्क!

उत्तर प्रदेश की सियासत में 'मिशन 2027' को लेकर बिगुल बज चुका है और बहुजन…

1 hour ago