Trending News

अमरोहा शर्मनाक हरकत: अश्लील वीडियो बनाकर देवर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म! पुलिस ने नहीं सुनी फ़रियाद, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर देने वाली एक घटना ने पूरे एक बार फिर समाज को झकझोर दिया है. सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गाँव में, एक विवाहित महिला ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने देवर की हैवानियत का खुलासा किया है.

पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही देवर ने उसे दवा दिलाने के बहाने सैदनगली ले जाकर जबरदस्ती संबंध बनाए और इस घिनौना करतूत की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया करता और फिर इसके जरिये उसको ब्लैकमेल करता था.

ब्लैकमेलिंग का सिलसिला दो साल तक चलता रहा

पीड़िता के अनुसार, दो सालों तक उसका देवर इसी अश्लील वीडियो के सहारे उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. 11 अक्टूबर 2025 की दोपहर भी, आरोपी ने उसे एक बार फिर सैदनगली की कॉलोनी में बुलाया, वीडियो दिखाकर डराया और दोबारा उसका शोषण किया. जब महिला ने हिम्मत करके विरोध किया, तो उसे जान से मारने और उसके बच्चों को भी खत्म कर देने की धमकी मिली.

लापरवाह प्रशासन ने नही सुनी फ़रियाद

आगे महिला ने बताया की पहले उसने  सैदनगली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन  स्थानीय पुलिस ने उसकी फरियाद तक नहीं सुनी. आखिरकार, हार मानकर महिला ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी देवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.इसके बाद पुलिस फ़ौरन इसकी गहन जांच में जुट गयी है.

यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि समाज के माथे पर एक गहरा दाग है. यह सवाल खड़ा करती है: जब घर की चारदीवारी के अंदर ही महिला की इज्जत खतरे में पड़ जाए, और सुरक्षा देने वाला प्रशासन ही मुँह मोड़ ले, तो एक महिला अपनी गरिमा और सुरक्षा कहाँ खोजेगी?

news desk

Recent Posts

‘कमल दोषी, संस्थाएं दोषी… अपने नकारेपन को कब मानेंगे ये लोग?’ गोरखपुर में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

राजनीतिक सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गढ़ गोरखपुर से विपक्षी दलों और…

39 minutes ago

ईरान में सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप-नेतन्याहू, अब अमेरिका और इजराइल में खुद घिरे राजनीतिक संकट में

खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का…

42 minutes ago

AI वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण पर FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर…

1 hour ago

जयपुर से अमेरिका तक का सफर, पिया डांडिया ने ट्रंप के करीबी को हराकर रचा इतिहास; जानें कौन हैं?

वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में…

2 hours ago

चुनावी झटके के बाद ट्रंप के बदले तेवर! ईरान से बातचीत को तैयार अमेरिका, इजराइल की 4 अरब डॉलर की मदद भी बंद करने का ऐलान

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान के बीच ट्रंप के दो बड़े फैसले, तेहरान…

3 hours ago

शादी के 4 साल बाद अलग हुए सिंगर कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी , सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

अपनी सुरीली आवाज और चार्टबस्टर गानों से दिलों पर राज करने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर…

3 hours ago