Trending News

रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, 5 छक्के लगाते ही निकोलस पूरन बन जाएंगे भारत-वेस्टइंडीज के नए सिक्सर किंग

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले ही छक्कों के रिकॉर्ड को लेकर रोमांच बढ़ गया है। टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है। हालांकि, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।

पूरन के पास रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में 22 मैचों की 22 पारियों में 693 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 39 छक्के लगाए हैं। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित पहले नंबर पर हैं।

वहीं निकोलस पूरन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। पूरन ने भारत के खिलाफ 20 टी-20 मैचों में 35 छक्के लगाए हैं। यानी रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें सिर्फ 5 और छक्कों की जरूरत है। अगर पूरन आगामी सीरीज में पांच छक्के जड़ देते हैं, तो वह भारत-वेस्टइंडीज टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

टॉप-5 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का दबदबा

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 सूची पर नजर डालें तो रोहित शर्मा के अलावा बाकी सभी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के हैं।

1. रोहित शर्मा — 39 छक्के
2. निकोलस पूरन — 35 छक्के
3. इविन लुईस — 28 छक्के
4. शिमरन हेटमायर — 28 छक्के
5. कीरोन पोलार्ड — 27 छक्के

इविन लुईस ने भारत के खिलाफ टी-20 में 8 पारियों में 28 छक्के लगाए हैं, जबकि शिमरन हेटमायर ने 20 मैचों की 19 पारियों में 28 छक्के जड़े हैं। कीरोन पोलार्ड 27 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

रोहित के बाद सूर्या सबसे आगे

भारत की ओर से रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव इस सूची में दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज हैं। सूर्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 मैचों की 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 25 छक्के लगाए हैं।

मौजूदा टीम में तिलक वर्मा सबसे आगे

अगर सिर्फ मौजूदा भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बात करें तो तिलक वर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। तिलक ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 टी-20 मैच खेले हैं और 8 छक्के लगाए हैं।

ऐसे में आगामी सीरीज में एक तरफ जहां निकोलस पूरन की नजर रोहित शर्मा के 39 छक्कों के रिकॉर्ड पर होगी, वहीं भारतीय बल्लेबाजों के सामने कैरेबियाई गेंदबाजों के खिलाफ छक्कों की रेस में अपना दबदबा कायम रखने की चुनौती होगी।

news desk

Recent Posts

SC ने खारिज की CEC ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की माँग, पढ़ें कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को अंतरिम रूप से निलंबित करने की मांग वाली…

24 minutes ago

साइबेरिया में प्लेग का शक, 200 लोग निगरानी में; लैब कर्मचारी की मौत से क्यों मचा हड़कंप?

नई दिल्ली। रूस के साइबेरिया स्थित इरकुत्स्क क्षेत्र में एक 28 वर्षीय लैब कर्मचारी की…

59 minutes ago

CCTV लगाने से नहीं रुकेगा अपराध, पहले से रोकने का क्या प्लान? दिल्ली-NCR में रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में हाल के दुष्कर्म के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान…

1 hour ago

Share Market Today: 8 हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 400 अंक उछला

अमेरिकी फेड से जुड़ी चिंताएं कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से…

2 hours ago

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ब्लंडर… अब सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

अमेरिकी राजनीति के गलियारों से एक ऐसी बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ…

3 hours ago