Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नवाबों की तहज़ीब से फैशन तक, सुई-धागे में बुनी शहर की पहचान ! जानिए लखनवी चिकनकारी की खूबसूरत विरासत
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > नवाबों की तहज़ीब से फैशन तक, सुई-धागे में बुनी शहर की पहचान ! जानिए लखनवी चिकनकारी की खूबसूरत विरासत
Latest Newsलाइफस्टाइल

नवाबों की तहज़ीब से फैशन तक, सुई-धागे में बुनी शहर की पहचान ! जानिए लखनवी चिकनकारी की खूबसूरत विरासत

Afifa Malik
Last updated: January 19, 2026 12:23 pm
Afifa Malik
Share
लखनऊ से दुनिया तक: लखनवी चिकनकारी का सफर
लखनऊ से दुनिया तक: लखनवी चिकनकारी का सफर
SHARE

नवाबों का शहर कहें या तहज़ीब की मिसाल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पहचान ही कुछ अलग है। इमामबाड़ों की शान, नज़ाकत से भरी अदाएं और अदब से सजी ज़बान के साथ-साथ एक और चीज़ है जो लखनऊ को दुनिया भर में खास बनाती है। लिबास में सजी खूबसूरती, लखनवी चिकनकारीयह सिर्फ कपड़ों पर की जाने वाली कढ़ाई नहीं, बल्कि सदियों पुरानी एक ऐसी कला है, जिसमें लखनऊ की रूह बसती है। लखनवी चिकनकारी की शुरुआत मुग़ल दौर से मानी जाती है। कहा जाता है कि मुग़ल बादशाह जहांगीर की पत्नी नूरजहां के दौर में ये कला यह कला ईरान से सफर तय कर हिंदुस्तान पहुंची है। वक्त के साथ यह कला लखनऊ की गलियों में रच-बस गई और आज यह शहर-ए-नवाब की पहचान बन चुकी है।

मशीन नहीं, सुई-धागे का जादू

चिकनकारी पूरी तरह हाथों से की जाने वाली कारीगरी है। महीन सुई और कच्चे सूत के धागों से कपड़े पर ऐसे नाज़ुक डिज़ाइन बनाए जाते हैं, जो किसी पेंटिंग से कम नहीं लगते। इस कढ़ाई में करीब 40 तरह के टांके और जालियां इस्तेमाल होती हैं, जैसे मुर्री, फंदा, कांटा, तेपची, पंखड़ी, बखिया और बुलबुल चश्म जाली। इनमें मुर्री को सबसे मुश्किल और कीमती टांका माना जाता है।

पीढ़ियों से जुड़ा हुनर

इस कढ़ाई से जुड़े लोगो का कहना है की पहले कपड़े पर डिज़ाइन बनाया जाता है, फिर कई कारीगर अलग-अलग चरणों में उस पर काम करते हैं। एक चिकनकारी कपड़ा कई हाथों से गुजरता है, तभी जाकर वह तैयार होता है। यही वजह है कि कीमत कढ़ाई की मेहनत भरे सफर को दर्शाती है।

फैशन और बाज़ार में बढ़ती मांग

आज लखनवी चिकनकारी सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है। खासकर चिकनकारी कुर्तियों की मांग सबसे ज्यादा है। गर्मियों में हल्के कपड़ों जैसे जॉर्जेट, सूती, रेशम और चंदेरी सिल्कपर की गई चिकनकारी लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। बॉलीवुड सितारे भी शादियों और पार्टियों में चिकनकारी पहनते नजर आते हैं।

महिलाओं के हुनर की पहचान

चिकनकारी के काम में करीब 95 फीसदी महिलाएं जुड़ी हुई हैं। पुराने लखनऊ की गलियों में बैठी ये महिलाएं अपनी मेहनत से इस कला को जिंदा रखे हुए हैं। आज यह कारोबार हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

चौक और अमीनाबाद की रौनक

लखनऊ आने वाला शायद ही कोई पर्यटक होगा, जो चौक या अमीनाबाद से चिकनकारी खरीदे बिना लौट जाए। यहां दुकानों की कतारें, अलग-अलग डिज़ाइन और विदेशी पर्यटकों की भीड़ इस बात की गवाही देती है कि लखनवी चिकनकारी सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि लखनऊ की शान, विरासत और पहचान है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Chikankari Embroidery, Chikankari Kurti, Cultural Heritage, Ethnic Wear, Handloom Art, Handmade Clothing, Heritage Craft, Indian Fashion, Indian Handicraft, Indian Heritage, Indian Textile, Indian Tradition, IndianPressHouse, Lucknow, Lucknow Culture, Lucknowi Chikankari, Mughal Art, Nawabi Culture, Textile Industry, Traditional Embroidery, Trending, Women Artisans
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मुंबई में रिजॉर्ट पॉलिटिक्स BMC चुनाव के बाद मुंबई में फिर ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’?  शिंदे गुट के 29 पार्षद ताज होटल में, उद्धव बोले — BJP से डर रहे हैं शिंदे
Next Article महिलाओं में PCOD क्यों बढ़ रहा है? महिलाओं में क्यों बढ़ रहा है PCOD का खतरा ? असली वजह क्या है और कैसे हो सकता बचाव ?

फीचर

View More

स्पेन में 50 हजार प्रवासियों की एंट्री से क्यों घबराया पूरा यूरोप? इटली-फ्रांस में भी अलर्ट, जानिए क्या है पूरा संकट

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को की ओर से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के…

By vineet verma 4 Min Read

मजदूर से 150 करोड़ी शादी कराने वाला सिंडिकेट किंग: बीरभूम में 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना बरामद, जानिए कौन है ‘तुलु मंडल’?

नई दिल्ली / बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस की…

3 Min Read

भारत में जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट: RBI चलाएगा ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट, जानें कैसे चुने जाएंगे शहर

Highlights नई दिल्ली । देश में कटे-फटे और जल्दी खराब होने वाले…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Latest Newsवर्ल्ड

20 साल में बनाया था हिज्बुल्लाह ने ये गुप्त ठिकाना, इजरायल ने एक झटके में कर दिया तबाह

नई दिल्ली: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के एक बड़े भूमिगत…

3 Min Read
Latest Newsवर्ल्ड

‘न टॉयलेट फ्लश करें, न हाथ धोएं, न नहाएं…’ इस शहर में क्यों जारी करना पड़ा ऐसा हैरान करने वाला आदेश?

नई दिल्ली: सोचिए, अगर एक सुबह उठते ही प्रशासन की ओर से संदेश मिले कि अगले आदेश तक घर का…

3 Min Read
Latest Newsवर्ल्ड

कोयला खदान में मौत का धमाका! 32 मजदूरों की गई जान, आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

नई दिल्ली: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम…

4 Min Read
Latest Newsवर्ल्ड

स्पेन की सीमा पर बेकाबू हालात! मोरक्को से घुसपैठ की कोशिश में 18 की मौत, हजारों प्रवासियों के पहुंचने से सेना तैनात

नई दिल्ली: स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा में मोरक्को से बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने के बाद हालात…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?