नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘डांसिंग क्वीन’ नोरा फतेही एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने की तैयारी में हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा फतेही आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन समारोह या उससे जुड़े बड़े आयोजनों में परफॉर्म करती नजर आ सकती हैं।
खबरों की मानें तो नोरा को फीफा मेगा इवेंट के लिए अप्रोच किया गया है। माना जा रहा है कि 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्टेडियम में होने वाले मैच से ठीक पहले एक भव्य एंटरटेनमेंट शो आयोजित किया जाएगा, जहाँ नोरा अपनी शानदार डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतेंगी।
अगर नोरा इस इवेंट का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि होगी। इससे पहले साल 2022 में कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में भी नोरा ने जबरदस्त परफॉरमेंस दी थी। हालांकि, अभी तक नोरा या उनकी टीम की ओर से इस खबर पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन फैंस के बीच इसे लेकर भारी उत्साह है।
एक तरफ जहाँ प्रोफेशनल फ्रंट पर नोरा के लिए बड़ी खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह कानूनी पचड़ों में भी फंसी नजर आ रही हैं। फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के चर्चित गाने ‘सरके चुनर तेरी’ को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
बता दें कि इस गाने के फिल्मांकन और बोलों को लेकर कुछ आपत्तियां जताई गई थीं, जिसके बाद मामला महिला आयोग तक पहुँचा। अब देखना यह होगा कि 27 अप्रैल की सुनवाई में नोरा का क्या पक्ष रहता है और क्या उन्हें इस विवाद से राहत मिलती है या नहीं।
तेहरान/वाशिंगटन, 7 अप्रैल 2026: ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप (Kharg Island)…
अभिनेता Rajpal Yadav इन दिनों दो अलग-अलग वीडियो की वजह से चर्चा में हैं, जिनमें…
बीजिंग/नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026: चीन के इनर मंगोलिया से वैज्ञानिकों को ऐसी खोज मिली…
तुर्की के इस्तांबुल में इजराइली दूतावास के पास हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज को…
गुवाहाटी : असम की सियासत में पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति विवाद ने मंगलवार को एक…