AI जनरेटेड सांकेतिक छवि
कभी-कभी ज़िंदगी एक ही पल में सब कुछ छीन लेती है और ये उसी कड़वे सच की एक जीती-जागती मिसाल जम्मू-कश्मीर के रमबन ज़िले के बनिहाल कस्बे में देखने को मिला. यहां एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया. 45 साल के शबीर अहमद अपने 14 साल के बीमार बेटे साहिल अहमद को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे. रास्ते में बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने से वो अपने पिता के गोद में गिर पड़ा और उसे संभालते हुए पिता की गोद में ही उसने दम तोड़ दिया. बेटे को इस हालत में देखकर पिता को ऐसा सदमा लगा कि वहीं पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही पलों में पिता भी इस दुनिया से चल बसे.
घटनास्थल पर मौजूद लोगो के मुताबिक, बेटा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. पिता ने उसे गोद में उठाया, लेकिन अगले ही पल वे खुद भी सदमे से गिर पड़ा. दोनों को बनिहाल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. तब तक दोनों की सासे थम गयी थी.
इस दोहरी मौत ने पूरे गांव को हिला दिया है. लोग शॉक रह गये कि कैसे एक ही परिवार के दो सदस्य कुछ ही मिनटों के भीतर हमेशा के लिए चले गए. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बेटे की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगा, जबकि पिता की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा बताया गया है.
पूरा गांव इस हृदयविदारक घटना से सदमे में है. लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा दृश्य देखा जब एक पिता ने अपने बेटे को गोद में खोया और उसी सदमे में उसने भी अपने प्राण त्याग दिए.
लखनऊ। शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष…
इंदौर। पतंजलि समूह और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व…
Bihar Politics: अमित शाह के 2029 से पहले NDA शासित 21 राज्यों में UCC लागू…
अमेरिकी संसद में 'लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान बिल' पर प्रक्रिया तेज हो गई…
लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…