खेल

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 जून को

लखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य साई सेवा संगठन, लखनऊ की ओर से रविवार, 28 जून 2026 को एक भव्य “एकता दौड़ (यूनिटी रन)” का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक भाईचारा, साम्प्रदायिक सद्भाव और ‘फिट इंडिया’ अभियान की भावना को बढ़ावा देना है। इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एफबी सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

संगठन के जिला अध्यक्ष श्री अजय कपूर ने बताया कि यह दौड़ पूरी तरह निशुल्क है। इस दौड़में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी नागरिक (चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, लिंग या व्यवसाय से हो) भाग ले सकता है। प्रतिभागी अपनी क्षमतानुसार 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर दौड़ या 10 किलोमीटर दौड़ में भाग ले सकते हैं।

दौड़ का आयोजन दिनांक: 28 जून 2026 (रविवार) को ठीक सुबह 5:30 बजे सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल, लखनऊ (फूड वैली के प्रवेश द्वार के सामने, 1090 चौराहे के निकट) होगा।

इच्छुक प्रतिभागी संगठन के आधिकारिक लिंक sssunityrun.ssssoindia.org पर अपना मुफ्त रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को संगठन की ओर से कार्यक्रम की विशेष टी-शर्ट, बीआईबी नंबर, स्मृति पदक (मेडल), सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं स्नैक्स व किट निशुल्क दी जाएगी।

प्रतिभागी अपना बीआईबी नंबर लखनऊ के डेकाथलॉन (लुलु मॉल, लखनऊ), डेकाथलॉन (विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ) और सीतल एंड कंपनी स्पोर्ट्स शॉप (हजरतगंज, लखनऊ) केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला अध्यक्ष अजय कपूर ने लखनऊ के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, “इस ‘एकता दौड़’ का मूल उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और भाईचारे का संदेश पहुंचाना है। यह आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और भगवान श्री सत्य साई बाबा द्वारा सिखाए गए निःस्वार्थ सेवा व आपसी सम्मान के मूल्यों को मजबूत करेगा।” संगठन ने सभी शहरवासियों से इस अनूठी पहल का हिस्सा बनने और समाज में एकता के बंधनों को सुदृढ़ करने का हार्दिक आह्वान किया है।

news desk

Recent Posts

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

2 minutes ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

13 minutes ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

1 hour ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

1 hour ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

2 hours ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

2 hours ago