Trending News

देहरादून में हत्या के बाद प्रशासन का सख्त संदेश, आरोपियों के घर ध्वस्त

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में युवक विनोद की हत्या के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के घरों और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। प्रशासन का यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सख्त संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है।

सीएम धामी की निगरानी में कार्रवाई

मामले पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश के बाद ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी तरह से कानून हाथ में लेने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मामूली विवाद से भड़की हिंसा, युवक की हत्या

जानकारी के मुताबिक, बैरागीवाला गांव में सरकारी ट्यूबवेल से पानी लगाने और सेटरिंग के सामान के किराये को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

इस दौरान 20-25 लोगों की भीड़ ने धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला कर विनोद नाम के युवक की हत्या कर दी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हत्या के बाद बढ़ा तनाव, पथराव और आगजनी

घटना के बाद गांव में तनाव चरम पर पहुंच गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घरों पर पथराव किया और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

3 नामजद सहित 25 अज्ञात पर केस

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के अनुसार, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में 3 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

7 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

8 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

8 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

8 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

9 hours ago