खेल

यूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

लखनऊ । खेलों के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में लंबे समय से सक्रिय सरदार जसपाल सिंह को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के खेल प्रकोष्ठ में सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया और एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में मॉडर्न एकेडमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री ने सरदार जसपाल सिंह को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान से प्रदेश में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ के सचिव यूजिन पाल की मौजूदगी रही।

समारोह की अध्यक्षता स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि सरदार जसपाल सिंह खेल संगठनों में अपने लंबे अनुभव और नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के माध्यम से खेलों के विकास, खिलाड़ियों के कल्याण तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

सम्मान से अभिभूत सरदार जसपाल सिंह ने आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य खेलों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना, युवाओं को खेलों से जोड़ना, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। नई जिम्मेदारी से उन्हें इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने का विश्वास मिला है।

news desk

Recent Posts

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

5 minutes ago

J&K Politics: 20 विधायकों के इस्तीफे से भी तुरंत नहीं गिरेगी उमर अब्दुल्ला सरकार! समझिए पूरा नंबर गेम

नेशनल कॉन्फ्रेंस में बगावत के संकेत, 18 से 20 विधायक नाराज; इस्तीफे स्वीकार हुए तो…

12 minutes ago

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

27 minutes ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

1 hour ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

2 hours ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

2 hours ago