Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: बारिश के चलते यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मैच अब लखनऊ में आयोजित होंगे
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > खेल > बारिश के चलते यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मैच अब लखनऊ में आयोजित होंगे
खेल

बारिश के चलते यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मैच अब लखनऊ में आयोजित होंगे

news desk
Last updated: September 1, 2026 8:26 am
news desk
Share
SHARE

खिलाड़ियों की सुरक्षा, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और बेहतर खेल स्थितियां सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. संजय कपूर

कानपुर । कानपुर में लगातार हो रही बारिश और मौसम की स्थितियों को देखते हुए यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगामी प्लेऑफ व फाइनल के मैचों को कानपुर से लखनऊ स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

अब लीग के प्लेऑफ और फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियाँ में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने इस बारे में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लीग प्रबंधन के लिए खिलाड़ियों के हित, सभी टीमों को समान एवं खेल के लिए बेहतर स्थितियां देना और मैचों की गुणवत्ता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कानपुर में लगातार बारिश से मैचों को पूरा कराना संभव नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभाओं पर असर पड़ रहा है। ऐसे में प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण और निर्णायक मैचों में सभी टीमों को पूरे 20 ओवर खेलने का समान और उचित अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है।

हमने आने वाले दिनों में मौसम के पूर्वानुमान का अवलोकन किया जिसमें कानपुर में लगातार बारिश दिखाई जा रही है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए प्लेऑफ के मैच व फाइनल को लखनऊ में स्थानांतरित करने का निर्णय बड़े भारी मन से लिया गया है।

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि यह निर्णय किसी एक टीम के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि खेल की निष्पक्षता और खिलाड़ियों के हित में लिया गया है। लगातार बारिश के कारण गीली आउटफील्ड से खिलाड़ियों के लिए चोट का जोखिम बढ़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि मौसम के कारण मैचों के बार-बार बाधित होने और देर रात तक छोटे प्रारूप में मुकाबले समाप्त होने से खिलाड़ियों पर पड़ने वाली शारीरिक एवं मानसिक थकान को भी ध्यान में रखा गया है। हमारी निगाह में प्लेऑफ में पहुंचने वाली सभी टीमों को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने के लिए बेहतर स्थितियां मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लीग प्रबंधन का प्रयास है कि प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण मैचों में खिलाड़ियों को पूरे 20 ओवर खेलने का अवसर मिले, दर्शकों को निर्बाध क्रिकेट का आनंद और टीमों को अपनी रणनीति एवं क्षमता का पूरा प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच मिल सके।

उन्होंने आगे बताया कि प्लेऑफ मैच व फाइनल मैच पूर्व निर्धारित तिथियों में यथावत लखनऊ में आयोजित होंगे।

यूपी टी-20 लीग प्रबंधन ने कहा कि कानपुर चरण के दौरान दर्शकों, खिलाड़ियों, टीमों, अधिकारियों और सभी सहयोगी संस्थाओं से मिले समर्थन के लिए वह आभार व्यक्त करता है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, यूपीसीए के मीडिया संयोजक अहमद अली खान तालिब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, उसी मैदान से जुड़ी है 10 साल पुरानी दर्दनाक कहानी
Next Article पीएम मोदी-पुतिन की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने खींचा दुनिया का ध्यान, शांति और रणनीतिक रिश्तों का दिया बड़ा संदेश

फीचर

View More

नवरात्रि व्रत में रोज की साबूदाना खिचड़ी से हो गए हैं बोर? इस बार ट्राई करें ये 4 चटपटे और क्रंची फलाहारी व्यंजन

शारदीय नवरात्रि का पावन अवसर शुरू हो चुका है और इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिन या व्रत…

By Shivani Kalani 4 Min Read

पत्नी का प्रेम प्रसंग, नीला ड्रम और 590 दिन का इंतजार… सौरभ राजपूत हत्याकांड में कैसे मुस्कान-साहिल को मिली फांसी?

मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या…

9 Min Read

Rahul Gandhi High Tea: एक चाय पार्टी से हिल गई थी वाजपेयी सरकार! जब सोनिया गांधी और जयललिता की मुलाकात ने बदल दिए थे सियासी समीकरण

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में चाय की मेज पर होने वाली मुलाकातें…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समस्त बाधाओं…

3 Min Read
Trending Newsखेल

खराब गेंदबाजी के लिए पिच को दोष क्यों?

जब क्रीज पर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खड़े हों, या फिर टी-20 में अभिषेक शर्मा और संजू…

7 Min Read
Trending Newsखेल

IND vs WI: शाई होप के शतक से भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का विस्फोट, 6 ओवर में ठोक दिए 79 रन

हैदराबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले में कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। राजीव…

4 Min Read
Trending Newsखेल

479 रन का लक्ष्य भी अफगानिस्तान को नहीं झुका सका बांग्लादेश, अटल के शतक और कैस अहमद की जिद ने बचाया टेस्ट

अबू धाबी: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। शेख जायद स्टेडियम में…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?