Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर यात्री से मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार 
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर यात्री से मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार 
Latest NewsTrending News

दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा: एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर यात्री से मारपीट का आरोप, सोशल मीडिया पर लगाई न्याय की गुहार 

news desk
Last updated: December 20, 2025 2:44 pm
news desk
Share
एयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट पर मारपीट का आरोप
एयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट पर मारपीट का आरोप
SHARE

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने एयरलाइन स्टाफ के व्यवहार और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट ने यात्री अंकित दीवान पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपनी खून से सनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए डीजीसीए, एयर इंडिया और दिल्ली पुलिस को टैग कर न्याय की मांग की।

क्या है पूरा मामला ?

अंकित दीवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह घटना दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हुई। उनके मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे और उनके साथ 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था। इसी कारण उन्हें स्टाफ के लिए बने सिक्योरिटी चेक से जाने को कहा गया। इसी दौरान कुछ स्टाफ लाइन तोड़ रहा था, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस बात पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि पायलट ने उन पर चिल्लाते हुए अपशब्द कहे और फिर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे पर चोट लगी और खून निकल आया। अंकित ने बताया कि इस पूरी घटना को उनकी 7 साल की बेटी ने देखा, जो अब भी डरी हुई है।

एयरलाइन का बयान और पुलिस का रुख

मामले पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी कर कहा है कि वह इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करती है। एयरलाइन के अनुसार, संबंधित पायलट घटना के समय दूसरी एयरलाइन में यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और जांच पूरी होने तक उसे सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उन पर मामला आगे न बढ़ाने के लिए एक पत्र लिखने का दबाव डाला गया, नहीं तो फ्लाइट मिस होने और 1.2 लाख रुपये की छुट्टी बुकिंग खराब होने की धमकी दी गई।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित या एयरलाइन की ओर से औपचारिक शिकायत मिलेगी, मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Air India Express, Airline Staff Behavior, Airport Controversy, Aviation News India, Breaking News India, Civil Aviation India, Delhi Airport News, Delhi Police News, DGCA News, Hindi News, IGI Airport Incident, Passenger Rights, Passenger Safety, Pilot Assault Case, Viral Social Media Post
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बड़ी खबर: टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान और रिंकू की वापसी… यहां देखें पूरी टीम
Next Article गिल की क्यों हुई छुट्टी? खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खोला राज…

फीचर

View More

दिल्ली की गर्मी और भीड़ से चाहिए छुटकारा? बाइक उठाइए और निकल जाइये इन 5 शानदार जगहों पर, वीकेंड बन जाएगा यादगार

नई दिल्ली: अगर आपको बाइक से घूमने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है तो दिल्ली से निकलकर…

By vineet verma 5 Min Read

अमेरिका में लकड़ी के घर तो चीन में कंक्रीट की ऊंची इमारतें, दोनों देशों में क्यों नहीं चलती ईंट से घर बनाने की परंपरा?

नई दिल्ली: भारत में घर बनाने की बात हो तो ईंट, सीमेंट…

7 Min Read

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Latest Newsधर्म

19 अगस्त 2026 पंचांग: शीतला सप्तमी और तुलसीदास जयंती का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन श्रावण शुक्ल…

3 Min Read
Latest Newsधर्म

19 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आएगा, जबकि…

6 Min Read
Latest Newsक्राइम

शराब, मारपीट और हैवानियत… पत्नी ने खोली पति की क्रूरता की परतें, आरोप सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने…

3 Min Read
Latest Newsसियासी

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ा झटका! बंगाल की सियासत में नहीं बदलेगा शक्ति संतुलन, ऋतब्रत बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कोलकाता हाईकोर्ट ने उस…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?