Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: देहरादून में मास्टर साहब ने रची करोड़ों की ठगी की साज़िश, माइक्रो फाइनेंस और सुकन्या योजना के नाम पर 15 हज़ार निवेशकों को लगाया लाखों का चूना
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > देहरादून में मास्टर साहब ने रची करोड़ों की ठगी की साज़िश, माइक्रो फाइनेंस और सुकन्या योजना के नाम पर 15 हज़ार निवेशकों को लगाया लाखों का चूना
Trending Newsक्राइम

देहरादून में मास्टर साहब ने रची करोड़ों की ठगी की साज़िश, माइक्रो फाइनेंस और सुकन्या योजना के नाम पर 15 हज़ार निवेशकों को लगाया लाखों का चूना

news desk
Last updated: October 5, 2025 2:28 pm
news desk
Share
देहरादून मास्टर साहब ठगी मामला
देहरादून मास्टर साहब ठगी मामला
SHARE

देहरादून में एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले एक मास्टर साहब पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगे हैं. जानकारी के अनुसार, उन्होंने न केवल अपने शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई, बल्कि एक बड़ा आर्थिक घोटाला भी अंजाम दिया है. आरोप है कि मास्टर साहब ने अपनी पत्नी और कुछ करीबी रिश्तेदारों के नाम पर कुल तीन फर्जी कंपनियां बनाई थीं. इन कंपनियों का इस्तेमाल उन्होंने ठगी के एक सुनियोजित जाल के रूप में किया. बताया जा रहा है कि इन फर्जी कंपनियों के जरिए उन्होंने लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए उकसाया. मास्टर साहब ने निवेशकों को यह भरोसा दिलाया कि उनका पैसा सुरक्षित है और उन्हें जल्दी ही भारी रिटर्न मिलेगा. लेकिन समय आने पर न मुनाफा मिला और न ही मूलधन वापस आया, शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि मास्टर साहब ने इस ठगी के जरिए लगभग 47 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम हड़प ली. जिसमे 15 हज़ार लोग इस ठगी के शिकार हुए.

2021 में शुरू की कंपनियां, लोगों को दिया ज्यादा ब्याज का झांसा

बता दें कि तीनों कंपनियां जिनके नाम थे सर्व माइक्रो फाइनेंस, दून समृद्धि निधि, और दून इन्फ्राटेक  जो साल 2021 में बनाई गई थीं. इन कंपनियों ने आम लोगों को कहा कि अगर वे रोज़ाना या हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करें, या फिक्स्ड डिपॉजिट करें, तो बदले में उन्हें अच्छा ब्याज मिलेगा. यहां तक कि “सुकन्या योजना” के नाम पर भी पैसे लिए गए. लोगों ने इन योजनाओं में भरोसा करके अपने-अपने पैसे लगा दिए. लेकिन जब पैसे वापस मिलने का वक्त आया, तो किसी को कुछ नहीं मिला. अब तो इन कंपनियों के मालिक भी गायब हो गए हैं. जिन लोगों ने पैसा लगाया था, वो अब पुलिस से मदद मांग रहे हैं. शनिवार को करीब 50 से ज्यादा लोग देहरादून के एसएसपी से मिलने पहूंचे. कुछ महिलाएं तो रोते हुए बोलीं कि अब उन्हें डर है कि उनके खिलाफ ही कोई केस न हो जाए. क्योंकि उन्होंने भी अपने जान-पहचान वालों का पैसा इसमें लगवाया था.

आरोपी का परिवार ऐश में, बच्चे महंगे मेडिकल कॉलेज में

लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक के बच्चे एक बड़े मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे हैं. ऐसे में शक है कि ठगे गए पैसों का इस्तेमाल उनकी पढ़ाई और आलीशान ज़िंदगी में किया गया होगा. एक सरकारी कर्मचारी, विनोद कुमार, ने बताया कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर इस कंपनी में पैसा लगाया था. आज भी वो उस लोन की EMI भर रहे हैं, लेकिन पैसे वापिस नहीं मिल रहे. आरोपी ने लोगों को यह भी कहा था कि कुमाऊं इलाके में फ्लैट बना रहे हैं, रियल एस्टेट का काम है. कुछ पैसा वहां लगाया गया है, अब पुलिस ये भी देख रही है कि वो प्रोजेक्ट असली था या सब दिखावा था. अब ये पूरा मामला पुलिस के पास है. एसएसपी ने जांच का भरोसा दिया है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें इंसाफ़ मिलेगा और उनका पैसा वापस आएगा.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #47CroreScam, #BreakingNews, #dehradun, #DehradunScam, #EconomicFraud, #FakeCompanies, #FinancialScam, #fraudcase, #IndianNews, #indianpresshouse, #InvestorsScam, #MasterSahab, #MicroFinance, #PoliceInvestigation, #SukanyaYojana, #uttarakhandNews
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आई लव मोहम्मद पोस्टर बरेली मामला ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल, बरेली रवाना हो रहे सपा सांसद बॉर्डर पर रोके गए
Next Article गाज़ा संकट हमास नेतन्याहू बयान गाजा संकट: हमास के हथियार रखने से इंकार पर नेतन्याहू का सख्त रुख, बोले– ‘हमास को आसान या कठिन, हर हाल में किया जाएगा निशस्त्र’

फीचर

View More

चीन से निकला “Duanju” का वायरस अब भारत में! सोशल मीडिया पर रील्स को पछाड़कर मनोरंजन का नया बादशाह बना ‘माइक्रो ड्रामा’

आज के समय में लोगों के पास मनोरंजन के लिए पहले जितना समय नहीं है। यही कारण है कि छोटे…

By news desk 5 Min Read

महल, पहाड़ और शांत शहर! PM मोदी की यात्रा के बाद चर्चा में आया स्लोवाकिया, जानिए क्या देखें, क्या खाएं और कितना आएगा खर्च

नई दिल्ली: अगर आप ऐसी विदेशी जगह की तलाश में हैं जहां…

3 Min Read

करोड़ों नहीं, छोटे घर में रहते हैं Elon Musk! जानिए क्या खाते हैं, कितनी नींद लेते हैं और कैसी है दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति की लाइफस्टाइल

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे चर्चित कारोबारी चेहरों में शामिल एलन मस्क…

3 Min Read

विचार

View More

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को लेकर एक वायरल पोस्ट…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

US-Iran Peace Deal: ईरान डील से भड़के नेतन्याहू! ट्रंप से मतभेद खुलकर आए सामने, इजरायल ने कहा- ‘लेबनान से पीछे नहीं हटेगी सेना’

अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते के ऐलान ने मध्य पूर्व (Middle East) की राजनीति में एक नया…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

US Air Force Base Crash: उड़ान भरते ही खाक हुआ अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर, 8 की मौत; क्या टेस्टिंग फेल होना है वजह?

US B-52 Bomber Crash: अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में स्थित मोजावे रेगिस्तान से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर…

4 Min Read
Petrol Diesel Price Today
Trending Newsबाजार

Crude Oil Crash: अमेरिका-ईरान शांति समझौते से औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल, फिर क्यों नहीं कम हुए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार से आम उपभोक्ताओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर आई है। अमेरिका और ईरान के बीच…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

US-ईरान के बीच डिजिटल साइन के बाद ट्रंप ने बताई तारीख: जानें कब से पूरी तरह खुलेगा ‘होर्मुज स्ट्रेट’

US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों से चला आ रहा भीषण युद्ध आखिरकार खत्म हो गया…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?