Trending News

Cyclone Motha अपडेट: ओडिशा में मूसलाधार बारिश, आंध्र प्रदेश में दो की मौत, IMD का बड़ा अलर्ट — ओडिशा में अगले 24 घंटे भारी

चक्रवात मोंथा के तट से टकराने के बाद ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. भुवनेश्वर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा के 25 से अधिक स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है. कई जिलों में जलभराव और तेज़ हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ है.

अगले 24 घंटे रहेंगे बेहद अहम

IMD का बड़ा अलर्ट

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों तक ओडिशा के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की स्थिति बनी रह सकती है. विशेष रूप से कोरापुट, मलकानगिरी, रायगढ़ा, गंजाम, सुंदरगढ़, क्योंझर, बालेश्वर और भद्रक जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने, पेड़ों या बिजली के खंभों के पास न जाने और समुद्री इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

ओडिशा में मूसलाधार बारिश

आंध्र प्रदेश में भी असर, दो की मौत की पुष्टि

चक्रवात का असर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में भी देखने को मिला है. मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि राज्य में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि “सरकार ने समय रहते जो कदम उठाए, उनकी वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान टल गया.”

Cyclone Motha

मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों को अगले 48 घंटे तक जारी रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से प्रभावित इलाकों का दौरा करने, ज़रूरतमंदों को भोजन, पानी और दवाइयां उपलब्ध कराने तथा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने को कहा है.
फिलहाल दोनों राज्यों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं.

news desk

Recent Posts

यूपी में चिराग पासवान की 403 सीटों पर नजर! NDA से बात नहीं बनी तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की सियासत में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर नए समीकरण…

13 minutes ago

पत्नी से विवाद बना 7 हत्याओं की वजह! बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का खौफनाक कबूलनामा, 6 शवों की तलाश जारी

बेंगलुरु से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर पर पारिवारिक…

51 minutes ago

रियलिटी शो में सियासी चेहरे का जलवा! शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर

मनोरंजन की दुनिया में 'राइज एंड फॉल 2' के ग्रैंड फिनाले ने सबको चौंका दिया।…

1 hour ago

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी से बचें! जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

दीपावली की जगमगाती तैयारियों के बीच वह पावन घड़ी आ गई है, जिसका हर घर…

2 hours ago

मिडटर्म में हार, फिर भी ट्रंप के तेवर बरकरार! ‘VETO’ के दम पर डेमोक्रेट्स को दी चुनौती

अमेरिकी राजनीति में मध्यावधि चुनावों के नतीजों के बाद नया सियासी घमासान शुरू हो गया…

2 hours ago

Maharashtra Politics: 10 नवंबर के बाद शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल की होगी बैठक? NCP के दोनों गुटों में सुलह की अटकलें तेज

अस्पताल में डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान शरद पवार ने दिया बातचीत का संकेत,…

2 hours ago